Handmade Shawl 1K: हैंडमेड शॉल डिजाइंस, 1000 में लें फैंसी डिजाइंस
Woolen Shawl for Winter: ₹1000 के अंदर खूबसूरत हैंडमेड शॉल डिजाइंस मिल जाती हैं, जो देखने में महंगी और पहनने में बेहद कंफर्टेबल होती हैं। खुद के लिए या किसी को गिफ्ट देने के लिए बजट में फैंसी हैंडमेड शॉल ढूंढ रही हैं, तो ये डिजाइंस जरूर देखें।

₹1000 में खूबसूरत हैंडमेड शॉल डिजाइंस
सर्दियों में अगर कोई एक ऐसा एक्सेसरी है जो स्टाइल, गर्माहट और एलिगेंस तीनों देता है, तो वो है हैंडमेड शॉल। खास बात ये है कि आजकल आपको ₹1000 के अंदर भी खूबसूरत हैंडमेड शॉल डिजाइंस मिल जाती हैं, जो देखने में महंगी और पहनने में बेहद कंफर्टेबल होती हैं। अगर आप भी खुद के लिए या किसी को गिफ्ट देने के लिए बजट में फैंसी हैंडमेड शॉल ढूंढ रही हैं, तो ये डिजाइंस जरूर देखें।

हैंडमेड कढ़ाई वाली वूलन शॉल
यह शॉल पारंपरिक लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए बेस्ट है। हल्की वूल या वूल-ब्लेंड फैब्रिक वाले शॉल में बॉर्डर पर हाथ की कढ़ाई होती है। साथ ही फ्लोरल या ट्रेडिशनल मोटिफ में आपको ऐसे शॉल मिल जाएंगे। इस तरह के शॉल साड़ी और सूट दोनों पर जंचेंगे और 700–1000 रुपए की कीमत में डेली वियर से लेकर फेस्टिव मौके तक काम आएंगे।
हैंड-लूम टेक्सचर शॉल
सॉलिड बेस के साथ टेक्सचर्ड पैटर्न में इस तरह की शॉल भी हाई डिमांड में है। इसमें हैंड-लूम बुनाई की खूबसूरती साफ नजर आती है। लाइटवेट लेकिन गर्म होने की वजह से ये ऑफिस और कैजुअल वियर के लिए परफेक्ट है। 600–900 की कीमत में ये वर्किंग लेडीज के लिए स्मार्ट चॉइस है।
फैंसी टैसल बॉर्डर हैंडमेड शॉल
अगर आपको थोड़ा ट्रेंडी और यंग लुक चाहिए, तो टैसल डिटेल वाली शॉल ट्राई करें। किनारों पर हैंडमेड टैसल्स वाली ये शॉल सॉफ्ट ऊन या ऐक्रेलिक ब्लेंड के साथ लगती है। 500–800 रुपए की कीमत में ये कॉलेज गर्ल्स और यंग वुमन के लिए बेस्ट रहेंगे। इसे आप कुर्ती, जींस और लॉन्ग टॉप के साथ स्टाइलिश लुक के लिए चुन सकती हैं।
प्रिंटेड हैंडमेड शॉल
हाथ से बनाए गए प्रिंट्स शॉल को अलग पहचान देते हैं। ब्लॉक प्रिंट या हाथ की डाई के साथ आपको ऐसे फैंसी शॉल लेने चाहिए। ये हल्के रंग और सॉफ्ट फैब्रिक में मिल जाते हैं। डेली यूज के लिए कम्फर्टेबल रहते हैं। आप 400 से 700 की कीमत में इसे खरीद सकती हैं। ये स्टाइल और बजट दोनों के लिए बेस्ट रहते हैं।
ब्लैक बेस मिनिमल हैंडमेड शॉल
जो महिलाएं सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद करती हैं, उनके लिए यह शॉल परफेक्ट है। सॉलिड कलर हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। इसमें साफ फिनिश और नीट एजेस दिखते हैं। ये हर आउटफिट के साथ मैच हो जाते हैं। ₹500–₹900 की कीमत में ये हर उम्र की महिलाओं के लिए सेफ ऑप्शन हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.