Happy Raksha Bandhan 2026 Doha Wishes: रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधते समय पढ़ें ये 20 प्यारे दोहे। यहां जानें राखी बांधने का सही तरीका और भाई को भेजने वाला खास शुभकामना संदेश।

Rakhi Bandhan Doha Ideas: रक्षाबंधन सिर्फ भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बनाने का पर्व नहीं बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम-विश्वास और एक-दूसरे की भावना को मजबूत करने का दिन है। अगर आप भी बिना कुछ कहे राखी बांधती हैं तो जरा रुक जाइए। इस बार राखी बांधने के दौरान दोहे पढ़ें। साथ ही इन्हें आप परिवार या भाई-बहन के साथ साझा कर सकती हैं।

राखी बांधने का सही तरीका क्या है?

रक्षाबंधन के दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए सुख, स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करती है। इस दिन के लिए खास थाली सजाई जाती है, जहां पहले तिलक, फिर आरती और बाद में रक्षासूत्र बांधा जाता है। इस दौरान मंत्र-श्लोक का पाठ किया जा सकता है।

राखी स्पेशल दोहे

  • भाई बहन का प्रेम है सबसे प्यारा नाता
  • राखी का यह पर्व ही खुशियां दे जाता
  • राखी केवल धागा नहीं प्रेम भरा उपहार
  • भाई बहन के रिश्ते का यह अनमोल आधार
  • कलाई पर राखी सजे मन में प्रेम अपार
  • भाई की हर राह में बहन बने समझदार
  • बहन के मुस्कान में छिपा प्रेम संसार
  • भाई के हर सुख दुख में बहन रहे तैयार
  • बचपन की वो शरारतें याद करो हर बार
  • राखी लेकर आ गई खुशियों की बहार
  • बहन बांधे प्रेम से राखी की पावन डोर
  • भाई जीवन भर रहे खुशियों से भरपूर
  • सुख में साथ दुख में रहे करीब
  • भाई बहन की प्रेम से हर रिश्ता हो अजीज
  • राखी के इस पर्व पर खिल उठे परिवार
  • भाई की लंबी उम्र हो बहन का प्यार अपार
  • मीठी मीठी याद में बीता बचपन‌काल
  • राखी आई साथ में खुशियों की चाल
  • रिश्ता ऐसा प्रेम का जिसमें नहीं व्यापार
  • भाई बहन के बंधन में बस सच्चा प्यार
  • थाली में रोली सजे, दीप जले हर द्वार
  • भाई बहन को दे रही खुशियों का उपहार
  • दूर भले हो भाई से दिल रहता है पास
  • राखी का यह त्यौहार फिर बढ़ा देगा विश्वास
  • भाई की कलाई सजे राखी संग हजार
  • बहन की आंखों में दिखे बचपन का संसार
  • नोकझोंक और प्यार का रिश्ता बड़ा अनोखा
  • भाई बहन का साथ है बचपन की मीठी यादों का झोंका
  • बहन मांगे एक ही चीज, भाई रहे खुशहाल
  • उसके जीवन में सदा खुशियों की हो चाल
  • भाई दे बहन को सदा सम्मान और दुलार
  • बहन दे भाई को सदा आशीषों का प्यार
  • राखी बांधे हाथ में बहन मांगे प्यार
  • ईश्वर भाई को दे सदा सुख संपदा अपार
  • बचपन बीता साथ में कितने बीते साल
  • राखी फिर से जोड़ती रिश्तो की हर डाल
  • प्रेम रहे इस बंधन में रहे सदा विश्वास
  • भाई बहन के रिश्ते में खुशियां रहे निवास
  • राखी का पावन पर्व है प्रेम का सुंदर सार
  • भाई बहन का साथ हो जीवन भर बरकरार

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर इन आसान आइडियाज से सजाएं क्लासरूम का ब्लैकबोर्ड

राखी बांधते समय किन बातों का ध्यान रखें ?

रक्षाबंधन पर राखी बहन केवल एक रस्म नहीं बल्कि स्नेह का प्रतीक है। ऐसे में इन गलतियों का ध्यान रखें-

  • राखी बांधने से पहले पूजा की थाली तैयार करें
  • पहले तिलक लगाएं फिर राखी बांधे
  • रक्षासूत्र बांधते हुए मंत्र, दोहा या श्लोक पढ़ें
  • भाई की लंबी उम्र की कामना करें
  • राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दें

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन के लिए 7 खास सूट डिजाइन, हर नजर टिक जाएगी आप पर

रक्षाबंधन पर भाई को शुभकामना संदेश कैसे दें ?

यह राखी सिर्फ, भैया तुम्हारी कलाई पर बंधा धागा नहीं बल्कि हमारे बचपन की यादों, नोकझोंक, प्यार और हमेशा एक-दूसरे के साथ हर मुश्किल में खड़े रहने का वादा है। भगवान से यही कामना है कि वो तुम्हें हमेशा खुशी रखें और परेशानी को दूर करें। हैप्पी रक्षाबंधन।