Raksha Bandhan Black Board Decoration: रक्षाबंधन पर स्कूल-क्लासरूम का ब्लैक बोर्ड सजाने के लिए देखें सिंपल, यूनिक और कलरफुल डेकोरेशन आइडियाज, और जाने किस कक्षा के लिए कौन सी सजावट बेस्ट है।
Raksha Bandhan Board Decoration Ideas: रक्षाबंधन का पर्व स्कूल-कॉलेज में भी धूमधाम से मनाया जाता है। अगर आप भी हर साल क्लासरूम की सजावट करते हैं और इस बार चॉक से ब्लैक बोर्ड नहीं सजाना चाहते हैं तो हम आपके लिए आए हैं सिंपल बट यूनिक ब्लैक बोर्ड डेकोरेशन आइडियाज, जो वाहवाही दिलाने में कमी नहीं रखेंगे।
1 ) रक्षाबंधन आसान बोर्ड डेकोरेशन

ब्लैक बोर्ड पर चॉक की बजाय आप कलरफुल चार्ट पेपर का इस्तेमाल करते हुए ऐसी सजावट कर सकते हैं। इसमें छोटे-छोटे फूलों, रिबन, भाई-बहन के प्यार को दर्शाती हुई ड्राइंग बहुत प्यारी लग रही है। जबकि बीच में लगा गोलाकार पेपर क्राफ्ट Black Board Decoration में चार चांद लगा रही है। रक्षाबंधन थीम के लिए यह बढ़िया आइडिया है।
क्यों खास है ?
- भाई-बहन के रिश्ते को दर्शाती ड्राइंग
- चॉक से अलग चार्ट पेपर की डेकोरेशन
- आसान होने के साथ यूनिक भी
किन क्लास के बच्चों के लिए बेस्ट ?
यह सजावट क्लास 1-5 तक के बच्चों के लिए बेस्ट है।
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन के लिए 7 खास सूट डिजाइन, हर नजर टिक जाएगी आप पर
2) यूनिक ब्लैक बोर्ड डेकोरेशन

अगर आप क्लास को स्कूल में सबसे अलग और शानदार दिखाना चाहते हैं तो आर्ट-एंड क्राफ्ट वर्क के साथ इस डेकोरेशन को विकल्प बना सकते हैं। यहां पर रंग-बिरंगे फूल, राखियों और भाई-बहन की प्यारी सी तस्वीर बनाकर खूबसूरत फेस्टिव लुक दिया है। जबकि चारों ओर चार्ट पेपर में Raksha Bandhan Wishes भी लिखी हुई हैं। यह क्रिएटिव और आकर्षक सजावट है।
क्यों खास है ?
- सिंपल डेकोरेशन की बजाय यूनिक आर्ट
- रक्षाबंधन की पूरी जानकारी
- स्टूडेंट एक्टिविट के लिए बेस्ट
किस क्लास के लिए चुनें ?
यह डेकोरेशन थोड़ी ट्रिकी है, ऐसे में क्लास 5 से 10 तक के बच्चे इसे ट्राई कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- असली चांदी जैसी दिखती हैं ये राखी, बजट में 5 खूबसूरत डिजाइन
3) रक्षाबंधन सिंपल बोर्ड डेकोरेशन

ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने की बजाय आप सिंपल कलरफुल चार्ट-आर्ट पेपर से ज्योमेट्रिक बॉर्डर बनाते हुए डेकोरेशन कर सकते हैं। इसमें भाई-बहन को राखी बांधते हुए प्यारी सी तस्वीर दिखाई है जो इसे सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनाती है। यह क्लास रूम को ट्रेडिशनल और क्रिएटिव लुक देगा।
खासियत
- इस डेकोरेशन में लाल-गोल्डन बॉर्डर है
- हैंडमेड फूल और आर्ट क्राफ्ट इसे 3d लुक देते हैं
किन क्लास के लिए बेस्ट है
यह डेकोरेशन कक्षा 1-6 तक के लिए बेस्ट है।
