- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Hariyali Teej Jhula Decor Idea: महंगी डेकोरेशन नहीं! घर की चीजों से सजाएं हरियाली तीज का झूला, मिलेगा एस्थेटिक लुक
Hariyali Teej Jhula Decor Idea: महंगी डेकोरेशन नहीं! घर की चीजों से सजाएं हरियाली तीज का झूला, मिलेगा एस्थेटिक लुक
Hariyali Teej Jhula Decor Idea: हरियाली तीज पर महंगी डेकोरेशन छोड़ें और घर में मौजूद दुपट्टे, चूड़ियां, फूल, फेयरी लाइट्स व रिबन से झूला सजाएं। जानें आसान लो-बजट आइडिया, जिनसे तीज झूले को मिलेगा खूबसूरत, ट्रेंडी और एस्थेटिक लुक।

हरियाली तीज पर झूले को सजाने के लिए महंगे फूल, डेकोरेशन आइटम या बाजार से खरीदी चीजों की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद दुपट्टे, चूड़ियां, फूल, लाइट्स और गोटे से भी झूले को खूबसूरत बनाया जा सकता है। थोड़ी क्रिएटिविटी से आपका तीज झूला बेहद एस्थेटिक और फेस्टिव नजर आएगा।

दुपट्टे से बनाएं खूबसूरत बैकड्रॉप
घर में रखा हरा, पीला, गुलाबी या लाल दुपट्टा झूले के पीछे बैकड्रॉप की तरह यूज करें। इसे हल्के प्लीट्स में लगाकर दोनों तरफ फूल या रिबन से बांधें। सिल्क या बनारसी दुपट्टा यूज करने से रॉयल और फेस्टिव लुक मिलता है।
चूड़ियों से बनाएं यूनिक हैंगिंग
पुरानी या मैचिंग चूड़ियों को फेंकने की बजाय झूले की सजावट में यूज करें। चूड़ियों को धागे या रिबन में लगाकर छोटी हैंगिंग तैयार करें। इनके बीच आर्टिफिशियल फूल, मोती या छोटी घंटियां जोड़कर झूले को रंगीन और अट्रैक्टीव लगेगा।
इसे भी पढ़ें- Hariyali Teej Swing Decoration: हरियाली तीज में झूला डेकोर बनेगा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन, देखें 5 आइडिया जो बांधे तारीफों के पूल
घर के फूलों से करें नेचुरल डेकोर
हरियाली तीज पर फूलों से डेकोर करना बहुत खूबसूरत लगता है। गेंदे, गुलाब या चमेली जैसे फूलों की छोटी-छोटी मालाएं बनाकर झूले की रस्सियों पर लगाएं। अगर ताजे फूल नहीं हैं, तो घर में रखे आर्टिफिशियल फूलों से भी इसी तरह का फ्रेश और एस्थेटिक लुक बनाएं।
फेयरी लाइट्स से बढ़ाएं चमक
घर में रखी फेयरी लाइट्स को झूले की रस्सियों या बैकड्रॉप के चारों ओर लपेटें। वार्म व्हाइट लाइट्स खासतौर पर शाम के समय खूबसूरत माहौल बनाती हैं। ज्यादा लाइट्स लगाने के बजाय सिर्फ किनारों पर हल्की रोशनी रखें, इससे डेकोरेशन सिंपल और क्लासी दिखाई देगी।
गोटा, रिबन और मोतियों से दें फिनिशिंग
पुराने गिफ्ट रैपिंग रिबन, गोटा पट्टी, लेस और मोतियों को झूले की सजावट में शामिल करें। इन्हें कुशन, रस्सी या दुपट्टे के किनारों पर लगाकर डिटेलिंग बढ़ाएं। हरे रंग के साथ गोल्डन या पीले एक्सेंट झूले को खास तीज वाला लुक देंगे।
इसे भी पढ़ें- हरियाली तीज 2026: महक उठेगा घर आंगन, तीज पर करें 4 बजट फ्रेंडली डेकोरेशन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.