Harpic Bottle Craft: क्या हार्पिक की खाली बोतल से क्राफ्ट बनाया जा सकता है? बच्चों के लिए सबसे आसान बोतल क्राफ्ट कौन-सा है? क्या बोतल से स्कूल प्रोजेक्ट बनाया जा सकता है? जानें-
Plastic Bottle Craft Ideas: बच्चों को DIY क्राफ्ट्स करना बेहद पसंद होता है। इससे उनकी क्रिएटिविटी बढ़ती है, इमेजिनेशन पावर मजबूत होती है और नई चीजें सीखने का मौका मिलता है। ऐसे में अगर आप बच्चों के साथ कोई आसान और यूजफुल क्राफ्ट एक्टिविटी करना चाहते हैं, तो घर में पड़ी खाली हार्पिक की बोतल आपके बहुत काम आ सकती है।

हार्पिक की बोतल से बनाएं कार्टून कैरेक्टर
पुरानी हार्पिक बोतल को आप पेंगुइन, उल्लू या किसी प्यारे कार्टून कैरेक्टर में बदल सकते हैं। इसके लिए बोतल को सफेद, काले या अन्य रंगों से पेंट करें। फोम शीट, रंगीन कागज या गूगली आंखों की मदद से आंख, नाक और कान बनाकर चिपका दें। तैयार होने के बाद यह बच्चों के लिए खिलौने या कमरे की सजावट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
और पढे़ं- Harpic Bottle Craft: प्लांटर से मोबाइल होल्डर तक, खाली हार्पिक बोतल से बनाएं 6 शानदार चीजें

फ्लावर पॉट तैयार करें
बच्चों की स्टडी टेबल या कमरे को सजाने के लिए हार्पिक की पुरानी बोतल से खूबसूरत फ्लावर पॉट भी बनाया जा सकता है। बोतल को बीच से काटें और ऊपर वाले हिस्से को रंगीन पेंट तथा स्टिकर्स से सजाएं। इसमें छोटे पौधे या सक्युलेंट लगाकर बच्चों के कमरे में रखा जा सकता है।
रॉकेट क्राफ्ट बनाएं
अगर बच्चे स्पेस और रॉकेट्स में इंटरेस्ट रखते हैं, तो हार्पिक की खाली बोतल से रॉकेट क्राफ्ट तैयार किया जा सकता है। इसके लिए बोतल को सिल्वर पेंट से रंगें। कार्डबोर्ड से रॉकेट के पंख (Fins) और नुकीला टॉप बनाकर चिपका दें। यह स्कूल प्रोजेक्ट और स्पेस थीम एक्टिविटी के लिए बेहतरीन आइडिया है।

पिग्गी बैंक बनाएं
बच्चों को बचत की आदत सिखाने के लिए हार्पिक की पुरानी बोतल से पिग्गी बैंक भी तैयार किया जा सकता है। बोतल के ऊपरी हिस्से में सिक्के डालने के लिए एक स्लॉट काटें। अब इसे रंग-बिरंगे पेंट और स्टिकर्स से सजाकर गुल्लक का रूप दें। इससे बच्चे खेल-खेल में पैसे बचाना सीख सकते हैं।
स्टेशनरी स्टैंड तैयार करें
पेन, पेंसिल, मार्कर और क्रेयॉन को रखने के लिए हार्पिक की खाली बोतल से स्टेशनरी स्टैंड बनाया जा सकता है। बोतल का ऊपरी हिस्सा काटकर उसे रंगीन पेपर, ग्लिटर, स्टिकर्स या पेंट से सजाएं। इसके बाद इसमें स्टेशनरी का सामान रखें। यह बच्चों की स्टडी टेबल को साफ सुथरा और आकर्षक बनाने में मदद करेगा।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल
1. क्या हार्पिक की बोतल बच्चों के क्राफ्ट के लिए सुरक्षित है?
हां, लेकिन उपयोग से पहले बोतल को अच्छी तरह साफ करना जरूरी है।
2. हार्पिक की बोतल से क्या बनाया जा सकता है?
स्टेशनरी स्टैंड, फ्लावर पॉट और पिग्गी बैंक बनाया जा सकता हैं।
3. क्या ये क्राफ्ट स्कूल प्रोजेक्ट में इस्तेमाल किए जा सकते हैं?
हां, रॉकेट क्राफ्ट और कार्टून कैरेक्टर मॉडल स्कूल प्रोजेक्ट के लिए बनाएं।
