20 Simple and Beautiful Mehndi Designs for Hartalika Teej: हरतालिका तीज पर सुहागन लगाएं मेहंदी के 20 शानदार डिजाइन। तीज पर इन मेहंदी के डिजाइन को लगाकर बढ़ाएं पांव और हाथ की सुंदरता। 

Hartalika Teej 2025 Special Mehndi Designs for Women: हरतालिका तीज का पर्व सुहागिनों के लिए बहुत खास और महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति के लिए निर्जला व्रत रहती हैं और सोलह श्रृंगार कर पूजा करती हैं। सोलह श्रृंगार में मेहंदी बहुत अहम होती है, ऐसे में महिलाएं हरतालिका तीज के दिन मेहंदी जरूर लगवाती हैं। इसलिए आज हम आपके साथ मेहंदी के 20 शानदार डिजाइन लेकर आए हैं, जिसे आप अपने हाथ और पांव में लगा सकती हैं।

मिनिमल फिंगर मेहंदी डिजाइन

हैवी डिजाइन से हटके ट्रेंडी और स्टाइलिश मेहंदी पैटर्न की तलाश है, तो आप इस तरह के खूबसूरत मिनिमल फिंगर मेहंदी डिजाइन हाथों में लगवा सकती हैं। ये डिजाइन लगाने में आसान और दिखने में क्लासी लगती है।

पांव में लगाएं लोटस मेहंदी डिजाइन

लोटस पैटर्न में इस तरह के डिजाइन आप बहुत आसानी से पांव में लगा सकती हैं। बेल या जाल स्टाइल में ये डिजाइन लगने और रचने के बाद शानदार लगेगी।

हाथी पैटर्न मेहंदी विथ लोटस

हाथी स्टाइल में मेंहदी की ये डिजाइन भी बहुत नायाब और लाजवाब है। इस तरह का डिजाइन थ्री डी पैटर्न में आता है, जो रचने के बाद पांव में खूब जचता है।

इसे भी पढ़ें- Arabic Mehndi Design स्टाइलिश और सिंपल दोनों! 10 मिनट में हाथ सजेंगे

पांव में लगाएं गोल डिजाइन फ्लावर मेहंदी

हरतालिका तीज में हथेली ही नहीं पांव की सुंदरता भी आप बढ़ा सकती हैं। इसके लिए आप ऐसे गोल डिजाइन में फूल वाली बारीक डिजाइन पांव और उंगलियों में लगवा सकती हैं।

हाथों में लगाएं गोल बिंदी मेहंदी

गोल मेहंदी की ये डिजाइन सिंपल सोबर और मोस्ट ट्रेंडी डिजाइन है। जल्दबाजी में है और डिजाइन समझ नहीं आ रहा है, तो आप इस तरह के खूबसूरत डिजाइन से हथेली सजा सकती हैं। 

हथेली में लगाएं मोर मेहंदी डिजाइन

हथेली की सुंदरता बढ़ाना चाह रही हैं, तो आप इस तरह के खूबसूरत मोर डिजाइन में मेहंदी लगा सकती हैं। मेहंदी की ये डिजाइन आप किसी आर्टिस्ट से लगवाएं क्योंकि ये थोड़ी टफ और हाथों की सुंदरता बढ़ाने वाली है। 

थ्रीडी मेहंदी की शानदार डिजाइन

थ्री डी स्टाइल में इस तरह मेहंदी की डिजाइन भी काफी पसंद की जा रही है। अगर आपको हैवी और भरवा मेहंदी पसंद है तो आप ऐसे डिजाइन को अपनी हथेली पर बनवा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Minimal Mehndi Design: तीज की मेहंदी दिखेगी सबसे प्यारी, 10 मिनट में लगाएं मिनिमल मेहंदी के शानदार डिजाइन

अरेबिक बटरफ्लाई मेहंदी डिजाइन

बैकहेंड में बेल डिजाइन में ये पैटर्न बहुत सुंदर है। अगर आप हैवी और भरी मेहंदी नहीं लगाती हैं, तो इस तरह के डिजाइन आसानी से हथेली के फ्रंट और बैक साइड में लगा सकती हैं। 

मिनिमल फ्लावर डिजाइन मेहंदी

फ्लावर वाली मिनिमल मेहंदी की ये डिजाइन भी आप बहुत आसानी से लगा सकते हैं। इस तरह के डिजाइन आपके हथेली और बैक साइड को मिनिमल और क्लासी लुक देगी।

ओल्ड स्टाइल मोर मेहंदी

मोर मेहंदी की ये डिजाइन बहुत सुंदर है और लगाने के बाद बहुत प्यारी लगती है। इस तरह की डिजाइन पुराने समय में ज्यादा पसंद की जाती थी, जो रचने के बाद भी बहुत खूब लगती थी।

बैकहैंड और फ्रंट हैंड के लिए बटरफ्लाई मेहंदी

बैकहेंड और फ्रंट हेंड में इस तरह की शानदार डिजाइन लगाने में भी आसान है और जचती भी बहुत है। अगर आपको हैवी और भरी हुई मेहंदी की डिजाइन नहीं पसंद तो आप इस तरह की मिनिमल और सिंपल मेहंदी लगा सकते हैं।

हथेली में लगाएं फ्लावर और कैरी मेहंदी

हथेली में कैरी और फूल वाली ये सुंदर डिजाइन बहुत सरल और सिंपल लगेग। इस तरह की डिजाइन पहले के जमाने में लगाई जाती थी, जिसे आप हरतालिका तीज के लिए लगा सकती हैं।

बैकहेंड के लिए शानदार मेहंदी

मिनिमल मेहंदी की ये डिजाइन आपके बेकहेंड के लिए बहुत सिंपल, सोबर और शानदार है। इस तरह की डिजाइन दिखने ही नहीं लगाने के बाद हाथों को मिनिमल लुक भी देती है। आप इसे फ्रंट हेंड में भी लगा सकती हैं।

शिव पार्वती मेहंदी डिजाइन

शिव पार्वती के साथ ये दोहा वाली मेहंदी की डिजाइन बहुत सुंदर और यूनिक है। इस तरह के डिजाइन को आप फुल हेंड के साथ-साथ हथेली सिर्फ में भी लगवा सकती हैं।

प्रॉमिस वाली मेहंदी डिजाइन

प्रॉमिस मेहंदी की ये डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है, इस तरह के डिजाइन में आप एक हाथ में शिव-पार्वती का चित्र बनाएं और दूसरे हाथ में अपने पति के लिए इस तरह प्रॉमिस नोट लिख सकती हैं।

शिव पार्वती की झूला झूलती हुई मेहंदी डिजाइन

शिवलिंग के अलावा आप इस तरह शिव-पार्वती के झूला झूलती हुई मेहंदी भी लग सकती हैं। इस तरह की डिजाइन हाथों में बहुत जचेगी और हरतालिका तीज के लिए ये मेहंदी डिजाइन बहुत सुंदर है।

शिवलिंग वाली मेहंदी डिजाइन

भगवान शिव की आराधना करते हुए ये डिजाइन बहुत सुंदर और हरतालिका तीज की थीम पर बेस्ड है। इसमें भगवान शिव के पूजन का खास महत्व होता है।

शिव जी वाली भरवां हथेली मेहंदी डिजाइन

भगवान शिव के चित्र के साथ ये डिजाइन भी बहुत शानदार है। पूरे हथेली के बीच में भगवान शिव और साइड में डिजाइन का ये स्टाइल बहुत सुंदर और शानदार है। 

बारीक फुल हथेली मेहंदी

बारीक फुल हथेली मेहंदी की ये डिजाइन लंबी और चौड़ी हथेली में बहुत प्यारी लगेगी। इस तरह की डिजाइन बहुत सुंदर और क्लासी लगती है। 

पैरों में लगाएं सिंपल और लोटस मेहंदी

पैरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए यहां हम दो शानदार डिजाइन लाए हैं। इसमें एक लोटस मेंहदी पैटर्न और दूसरी सिंपल, जिसे आप आसानी से लगा सकती हैं।