Hartalika Teej Old Saree Decoration: हरितालिका तीज पर घर को खूबसूरत बनाने के लिए पुरानी साड़ी का करें इस्तेमाल। जानें साड़ी से घर सजाने के 4 आसान, सुंदर और बजट-फ्रेंडली आइडिया।
हरितालिका तीज का त्योहार 14 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पूजा-पाठ के साथ घर को भी खूबसूरती से सजाती हैं। अगर आप इस बार तीज पर घर की सजावट के लिए कुछ नया और बजट-फ्रेंडली करना चाहती हैं, तो अलमारी में रखी पुरानी साड़ियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। जानिए सिल्क, बनारसी, ऑर्गेंजा या नेट की पुरानी साड़ी से घर सजाने के 4 आसान आइडिया।
पूजा की जगह पर बनाएं खूबसूरत बैकड्रॉप
तीज की पूजा वाली जगह को सजाने के लिए पुरानी साड़ी का इस्तेमाल करें। आप इसके लिए लाल, हरे, गुलाबी या पीले रंग की साड़ी को दीवार पर पर्दे की तरह लगा सकती हैं। साड़ी के पल्लू को एक तरफ हल्का सा प्लीट करके सेट करें। आप चाहे तो एक साथ 2 रंगों की साड़ियों से दीवार की सजावट कर सकती हैं। इसे और भी ज्यादा सुंदर दिखाने के लिए गेंदे के फूलों की लड़ियां, आम के पत्ते और छोटी-छोटी रोशनी वाली लड़ियां लगाएं। बीच में भगवान शिव-पार्वती की तस्वीर या प्रतिमा रखने से पूजा का कोना बेहद सुंदर दिखाई देगा।
साड़ी से बनाएं तोरण और बंदनवार
पुरानी साड़ी को काटकर आप खूबसूरत तोरण या बंदनवार लुक क्रिएट करें। साड़ी के बचे हुए कपड़े को चौड़ी पट्टियों में काट लें और उन्हें आपस में जोड़कर सजावटी लड़ियां तैयार करें। अगर साड़ी पर जरी, गोटा या कढ़ाई का काम है, तो उसका बॉर्डर तोरण में जरूर इस्तेमाल करें। इसके साथ फूल, मोती या छोटे-छोटे सजावटी लटकन लगाएं।
और पढ़ें: Hartalika Teej Wishes: हरितालिका तीज में पति को बधाई देने का खास अंदाज, भेजें 10 प्यार भरे मैसेज
साड़ी से सजाएं पूजा की चौकी
हरितालिका तीज की पूजा के लिए इस्तेमाल होने वाली चौकी को सिंपल रखने के बजाय आप साड़ी से सजा सकते हैं। साड़ी के एक हिस्से को चौकी के ऊपर बिछाएं और साथ ही चौकी के आसपास फूलों की पंखुड़ियां, दीये और छोटी घंटियां रखकर सजावट को बढ़ा दें।
सोफे में दिखाएं साड़ी की चमक
सिलाई का काम जानती हैं, तो पुरानी साड़ी की मदद से सोफे के लिए रंगीन कुशन कवर बना सकती हैं। सुंदर जरी या कढ़ाई से बने कुशन कवर घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे। अगर घर में पुरानी या फिर थोड़ी कटी हुई साड़ियां रखी हैं, तो उसका भी यूज कर सकती हैं।
और पढ़ें: Hartalika Teej Shayari: हरतालिका तीज पर सजना को भेजें शायरी विशेज, पढ़कर खिल उठेगा चेहरा
