How to clean a fur blanket: फर कंबल (Fur blanket) सर्दियों में खूब इस्तेमाल होते हैं, लेकिन उन्हें धोते समय खास सावधानी जरूरी है। जानिए कैसे आप फर कंबल को बिना रगड़े आसानी से साफ कर सकते हैं।

फर कंबल का इस्तेमाल सर्दियों में ज्यादातर घरों में किया जाता है। रोजाना कंबल का इस्तेमाल करने से कंबल में गंदगी लग जाती है और उन्हें कुछ ही समय में धुलने की जरूरत महसूस होती है। फर ब्लैंकेट धोते समय मन में ख्याल आता है कि कहीं मुलायम फर खराब न हो जाए। अगर आप कुछ बातों का ख्याल रखेंगे तो फर कंबल को भी आसानी से घर में धुला जा सकता है। जानिए किन टिप्स की मदद से सॉफ्ट कंबल को साफ सुथरा रखा जाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिना रगड़े साफ करें फर कंबल

एक टब में गुनगुना पानी लें और फर कंबल को उसमें भिगोएं। अब थोड़ा सा माइल्ड लिक्विड डिटर्जेंट या बेबी शैम्पू मिलाकर कंबल को करीब10–15 मिनट तक भिगोएं लेकिन रगड़ें नहीं। आप हाथों से हल्का हिलाएं ताकि शैम्पू या लिक्विड डिटर्जेंट पूरी तरह से मिक्स हो जाए। पानी में भीगने से कंबल की गंदगी अपने आप तली में बैठ जाएगी और कंबल साफ हो जाएगा। फिर 2 से 3 पानी में कंबल भिगोकर डिटर्जेंट साफ कर लें। बिना निचोड़े कंबल को ऊंचे स्थान में टांगे और कुछ समय बाद फैला दें।

क्या फर कंबल को धुल सकते हैं वॉशिंग मशीन में?

आप फर कंबल को वॉशिंग मशीन में तभी साफ करें जब लेबल में इसकी अनुमति दी गई हो। आपको फर कंबल धोते समय जेंटल/डेलिकेट मोड चुनना है। साथ ही नॉर्मल पानी का इस्तेमाल करें। आप हल्का लिक्विड डिटर्जेंट यूज कर सकती हैं। स्पिन बहुत तेज न रखें। फिर आपको मशीन में कंबल सुखाने से बचना चाहिए। आप चाहे तो आखिरी रिंस में एक चम्मच हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि इससे कंबल के फर अधिक सॉफ्ट हो जाते हैं। कंबल में किसी भी तरह का ब्लीच करने से बचें।

और पढ़ें: भारत जा रही हैं? पोलिश टूरिस्ट की ये 5 बातें जान लें-वीडियो वायरल

इन बातों का रखें ध्यान

  • कंबल धोने के लिए कभी भी गर्म पानी का इस्तेमाल न करें।
  • जब भी कंबल धुल जाए, तो उसमें हैवी स्पिन या ड्रायर में ना डालें।
  • कंबल को जोर से रगड़ने की गलती कभी ना करें। 
  • हल्की हवा या फिर फैन की हवा में फर कंबल सुखाएं। अगर आप इसे धूप में सूखाएंगे, तो इसके फर हार्ड हो जाएंगे।

और पढ़ें: बढ़कर टूट जाते हैं नेल्स? होने वाली दुल्हन इन 5 टिप्स से चमकदार बनाएं नाखून