Cleaning glass utensils: कांच के बर्तनों को साफ करने के आसान तरीके खोज रहे हैं? यहाँ दाग हटाने, चमक वापस लाने, और आपके कीमती कांच के बर्तनों को सुरक्षित रखने के लिए सरल घरेलू उपाय दिए गए हैं।

How to Clean Glass Utensil: रोजमर्रा के लिए ज्यादातर घरों में स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन जब पार्टी या फिर फंक्शन होता है तो घर पर कांच के बर्तन निकाले जाते हैं। ये एस्थेटिक लगने के साथ खाने को और भी ज्यादा शानदार लुक देते हैं। हालांकि कांच के बर्तन काफी संवेदनशील होते हैं। यदि इनमें दाग लगा गया तो चमक जाने साथ ही ये खराब हो जाते हैं। आप भी महंगे बर्तन सेट को इन सिचुएशन से बचाना चाहती हैं। तो बर्तन साफ करने के लिए इन दो ट्रिक्स का इस्तेमाल जरूर करें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांच के बर्तन कैसे साफ करें ?

यदि कांच के बर्तनों में दाग-धब्बे लगे हैं तो उन्हें साफ करने के लिए पहले गैस में आधा पैन पानी गरम कर लें। फिर इसमें डिशवॉश मिलाएं। ये ज्यादा नहीं रखना है। बस डाले अमोनिया। ये आपको ब्रेकरी में मिल जाएगा। इसका इस्तेमाल केक या बिस्किट बनाने के लिए किया जा सकता है। बस घोल बनकर तैयार है। इसका इस्तेमाल कर हल्के हाथों से बर्तन साफ करें। दूसरी परिस्थिति है, यदि अमोनिया नहीं मिल रहा है तो इसकी जगह नींबू रस या फिर बेकिंग सोडा का यूज करें।

ये भी पढ़ें- बालों में तेल लगाते वक्त 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी

दूसरे स्टेप है इसे साफ धुलना, जब भी सिंक में बर्तन धुलते हैं तो कई बार हाथ से छूट जाते हैं। ऐसे में महंगे कांच के बर्तन टूटे ना। इसके लिए सिंक पर कपड़ा या प्लास्टिक बिछा लें। ताकि अगर बर्तन गिरे भी तो टूटे ना।

ये भी पढ़ें- सुबह उठकर न करें ये 5 गलतियां, पड़ सकती हैं सेहत पर भारी

लास्ट स्टेप आता है बर्तनों को पोछने का। कांच के बर्तन अगर पोछे न जाए तो इनमें दाग लग जाते हैं। बर्तनों को पोंछने के लिए रोयेदार कपड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके लिए कॉटन रूमाल या सूती कपड़ा यूज करें। बस इन ट्रिक्स को यदि अपनाती हैं तो एक्स्ट्रा मेहनत कभी नहीं करनी पड़ेगी और बर्तन साफ भी रहेंगे।

ये भी पढ़ें- Gobi Manchurian Recipe: 15 मिनट में तैयार करें गोबी मंचूरियन, देखें आसान रेसिपी