Holi Colour Stain Removal Tips: होली के रंग के दागों से परेशान? कपड़ों से रंग छुड़ाने के लिए ये 5 आसान और असरदार तरीके आजमाएं। सफेद सिरका, नींबू, और दूध जैसे घरेलू नुस्खे आपके कपड़ों को नया जैसा बना देंगे!
How to Remove Holi Colour Stains: होली तो सभी खेलते हैं, लेकिन होली खेलने के बाद कपड़ों पर लगे रंग और गुलाल के दाग को साफ करना सभी के लिए मुश्किल हो जाता है। इसलिए लोग ज्यादातर पुराने और बेकार कपड़े पहनकर ही होली खेलते हैं। ऐसे भी लोग होते हैं, जिनके नए कपड़ों में गलती से रंग-गुलाल के दाग लग जाते हैं। होली के रंगों और गुलाल के दाग कपड़ों से निकालना मुश्किल हो सकता है, लेकिन सही तरीके अपनाने से यह काम आसान हो सकता है। यहां 5 असरदार हैक्स दिए गए हैं, जो आपके कपड़ों से रंगों के दाग हटाने में मदद करेंगे—
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

नए कपड़ों से होली के रंग-गुलाल लगाने के तरीके

1. सफेद सिरका और बेकिंग सोडा – नेचुरल दाग हटाने का फॉर्मूला
- सफेद सिरका और बेकिंग सोडा को मिलाकर एक पेस्ट बना लें।
- इसे दाग वाली जगह पर लगाएं और 30 मिनट तक छोड़ दें।
- फिर हल्के हाथों से रगड़ें और गुनगुने पानी से धो लें।
- यह गुलाल और रंगों के दाग हटाने में बेहद कारगर है।
2. नींबू और नमक – नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट
- नींबू का रस और नमक मिलाकर पेस्ट बनाएं और दाग पर लगाएं।
- इसे 20-30 मिनट तक कपड़े पर लगा रहने दें।
- फिर हल्के हाथों से ब्रश करें और सामान्य डिटर्जेंट से धो लें।
- नींबू की नैचुरल एसिडिक प्रॉपर्टी रंगों को हल्का कर देती है।
3. हाइड्रोजन पेरोक्साइड और डिशवॉश लिक्विड – जिद्दी दागों के लिए बेस्ट

- 1 चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड में कुछ बूंदें डिशवॉश लिक्विड मिलाएं।
- इसे दाग वाली जगह पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें।
- 10-15 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें।
- यह कपड़े की फाइबर को नुकसान पहुंचाए बिना दाग हटाता है।
4. दूध और सिरका – रंग छुड़ाने का आसान घरेलू उपाय
- आधा कप दूध में 2 चम्मच सफेद सिरका मिलाएं और दाग पर लगाएं।
- इसे 1 घंटे तक लगा रहने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें।
- यह होली के रंगों को नैचुरल तरीके से हल्का कर देता है।
5. ब्लीच और डिटर्जेंट – सफेद कपड़ों के लिए परफेक्ट
- सफेद कपड़ों से रंग हटाने के लिए माइल्ड ब्लीचिंग एजेंट का इस्तेमाल करें।
- कपड़ों को हल्के गुनगुने पानी और डिटर्जेंट के घोल में भिगोकर रखें।
- 1 घंटे बाद नॉर्मल पानी से धो लें, जिससे दाग आसानी से निकल जाए।


