How to Detangle Long hair: लंबे बाल अक्सर उलझ जाते हैं और उसे सुलझाने में बहुत दर्द होता है। इतना ही नहीं बाल बहुत टूटते भी हैं। यहां पर हम आपको बताएंगे कुछ आसान उपाय जिसके जरिए आप बालों को आसानी से सुलझा सकती हैं। 

Hair Care Tips In Hindi:लंबे बाल हर महिला का सपना होते हैं, लेकिन इन्हें संभालना किसी चुनौती से कम नहीं होता। खासकर जब बाल उलझ जाते हैं, तो उन्हें सुलझाना दर्दनाक होता है। इतना ही नहीं बाल काफी डैमेज भी हो जाते हैं। नहाने के बाद, हवा में बाहर निकलने पर या सोते समय बालों में गांठें और उलझनें बन जाती हैं। ऐसे में अगर सही तरीके और टूल्स का इस्तेमाल न किया जाए तो बाल टूट सकते हैं, दोमुंहे हो सकते हैं या झड़ने भी लगते हैं। लेकिन कुछ आसान टिप्स से अपने बालों को आप आसानी से सुलझा सकती हैं। आइए बताते हैं 5 तरीके।

1. वाइड-टूथ कंघी का इस्तेमाल करें

सामान्य ब्रश से बालों को सुलझाने से बाल टूटते हैं और जड़ से झड़ सकते हैं। इसके बजाय चौड़े दांतों वाली कंघी (wide-tooth comb) का इस्तेमाल करें। यह बालों में आराम से चलती है और गांठों को धीरे-धीरे सुलझाती है। बालों को हमेशा नीचे से ऊपर की ओर सुलझाना चाहिए। इससे बाल टूटते नहीं हैं और ना दर्द होता है।

2. लीव-इन कंडीशनर या डिटैंगलिंग स्प्रे लगाएं

लंबे बालों को सुलझाने के लिए बालों को फिसलन वाला बनाना जरूरी होता है। इसके लिए आप लीव-इन कंडीशनर या डिटैंगलिंग स्प्रे का यूज कर सकती हैं। बाल धोने के बाद तौलिए से हल्का सुखाएं औप फिर स्प्रे करें। इससे बाल मुलायम हो जाएंगे और आसानी से सुलझेंगे। चाहें तो कंडीशनर और पानी मिलाकर DIY डिटैंगलर भी बना सकती हैं।

3. उंगलियों से करें शुरुआत

अगर बाल बहुत ज्यादा उलझे हों, तो कंघी से पहले उंगलियों से सुलझाना ज्यादा फायदेमंद होता है। थोड़ा सा हेयर ऑयल, कंडीशनर या डिटैंगलर लगाकर उंगलियों से सिरों से शुरुआत करें। धीरे-धीरे गांठों को खोलें। इसमें थोड़ा समय जरूर लगता है, लेकिन बाल टूटेंगे नहीं।

4. सोने से पहले बालों को बांधें

नींद के दौरान बाल सबसे ज्यादा उलझते हैं, खासकर जब आप इधर-उधर करवटें बदलती हैं। इसलिए सोने से पहले बालों को ढीली चोटी या बन में बांध लें। सिल्क तकिए यूज करें। इससे बालों में घर्षण होगी और ये उलझेंगे भी नहीं।

5. सूखे उलझे बालों में कंघी ना करें

बिल्कुल सूखे और रूखे बालों में कंघी करने से वे आसानी से टूट सकते हैं। ऐसे में बालों को हल्का गीला करके ही सुलझाएं। पानी में थोड़ा सा कंडीशनर मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें और हल्का-सा बालों पर छिड़कें। फिर कंघी या उंगलियों से सुलझाएं। कंडीनशर पानी में बस कुछ बूंद ही मिलाएं।

और पढ़ें:

सावन की हरी साड़ी में चेहरा चमकेगा सोने सा, लगाएं हल्दी का ये DIY फेस पैक

Korean Skin Care Tips: 2 चीजों से बनाएं कोरियन फेसपैक, महंगे प्रोडक्ट हटाएं