Mosquito Control Tips: मानसून में मच्छर-मक्खियों ने बढ़ाई टेंशन? नींबू-लौंग, कपूर, तुलसी-पुदीना समेत इन 5 आसान घरेलू ट्रिक्स से घर को रखें कीड़े-मकोड़ों से दूर। जानें जमा पानी और मक्खियों से बचने के आसान उपाय।
Mosquito And Fly Repellent: मानसून आते ही घर में नमी बढ़ने के साथ मच्छर-मक्खी और दूसरे कीड़े-मकोड़ों की परेशानी भी बढ़ जाती है। गंदगी के अलावा खुला पानी और खाने की चीजें भी इन्हें अट्रैक्ट करती हैं। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर बिना केमिकल की मदद से घर को इनसे काफी हद तक दूर रखा जा सकता है।
नींबू और लौंग का यूज करें
मच्छर और मक्खियों को दूर रखने के लिए नींबू और लौंग का कॉम्बिनेशन आजमाया जा सकता है। एक नींबू को आधा काटकर उसमें कई लौंग लगा दें। इसे खिड़की, दरवाजे या किचन के पास रखें। इसकी खुशबू कुछ कीड़ों को उस जगह से दूर रखने में मदद कर सकती है।
कपूर की खुशबू आएगी काम
कपूर की तेज खुशबू भी घर में मौजूद कुछ उड़ने वाले कीड़ों को दूर रखती है। कपूर को कमरे के कोने में सुरक्षित तरीके से रखें या कपूर वाली धूप बत्ती का यूज करें। इसे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें।
पुदीना और तुलसी के पौधे लगाएं
घर की खिड़की, बालकनी या दरवाजे के पास पुदीना और तुलसी जैसे खुशबूदार पौधे रख सकते हैं। इनकी खुशबू कुछ कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकती है। साथ ही गमलों की मिट्टी में पानी जमा न होने दें, क्योंकि गीली मिट्टी और ठहरा पानी मच्छरों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है।
इसे भी पढ़ें- Mosquito Repellent Plants: मच्छर-मक्खी से हैं परेशान? घर में लगा लें ये 5 जादुई पौधे
सिरका वाला आसान ट्रैप बनाएं
मक्खियों के लिए एक साधारण ट्रैप बनाया जा सकता है। एक कटोरी में थोड़ा सेब का सिरका लें और उसमें डिशवॉश लिक्विड की कुछ बूंदें डालें। इसे किचन या ऐसी जगह रखें जहां मक्खियां ज्यादा आती हों। खाने-पीने की चीजों को खुला न छोड़ें, ताकि मक्खियों को आने का मौका कम मिले।
जमा पानी और कूड़े को तुरंत हटाएं
मानसून में मच्छरों से बचने का सबसे जरूरी तरीका है कि घर के आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले की ट्रे, बाल्टी, छत और नालियों को रोजाना साफ करते रहें। गीला कचरा रोज बाहर निकालें और कूड़ेदान को ढककर रखें। खिड़कियों पर मच्छरदानी या जाली भी लगवा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बारिश में मच्छरों का आतंक होगा खत्म, अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय और पाएं राहत
