DIY Candle Making: घर पर कैंडल बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है? आप घर पर बनी मोमबत्तियों में खुशबू और रंग कैसे डाल सकते हैं? आप किस तरह की DIY मोमबत्तियां बना सकते हैं? 

आजकल DIY (Do It Yourself) क्राफ्ट का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इन्हीं में से एक सबसे आसान और खूबसूरत क्राफ्ट है कैंडल डीआईवाई क्राफ्ट। आप घर बैठे ही अट्रैक्टिव, सेंटेंड और डेकोरेटिव कैंडल बना सकते हैं, जो घर की सजावट के साथ-साथ गिफ्ट देने के लिए भी परफेक्ट होती हैं। तो चलिए बताते हैं, इसका पूरा प्रोसेस, जिसे जानकर आप भी घर में कैंडल बना सकती हैं। मार्केट से महंगे कैंडल लाने की जरूरत नहीं होगी।

कैंडल DIY क्राफ्ट के लिए जरूरी सामग्री

  • वैक्स (सोया वैक्स या पैराफिन वैक्स)
  • कैंडल विक (धागा)
  • एसेंशियल ऑयल (खुशबू के लिए)
  • रंग (कैंडल डाई या क्रेयॉन)
  • मोल्ड या ग्लास जार
  • चम्मच और डबल बॉयलर

कैंडल बनाने की आसान विधि

  • वैक्स पिघलाएं- सबसे पहले वैक्स को डबल बॉयलर की मदद से धीरे-धीरे पिघलाएं। ध्यान रखें कि यह सीधे आग पर न पिघले।
  • रंग और खुशबू मिलाएं- जब वैक्स पूरी तरह पिघल जाए, तब उसमें अपनी पसंद का रंग और एसेंशियल ऑयल मिलाएं।
  • विक सेट करें- कैंडल मोल्ड या जार के बीच में विक (धागा) को सीधा रखें। आप इसे स्टिक की मदद से ऊपर से फिक्स कर सकते हैं।
  • वैक्स डालें- अब पिघला हुआ वैक्स धीरे-धीरे मोल्ड में डालें। कैंडल को 4-6 घंटे तक ठंडा होने दें ताकि यह पूरी तरह जम जाए। इसके बाद विक को थोड़ा सा काट दें। आपकी खूबसूरत कैंडल तैयार हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: जंग लगी चाबियों को फेंके नहीं, घर सजाने के 5 DIY आइडिया

कैंडल DIY क्राफ्ट के प्रकार

  • जार कैंडल्स (Glass jar candles)
  • सेंटेड कैंडल्स (सुगंधित मोमबत्तियां)
  • डेकोरेटिव कैंडल्स
  • फ्लोटिंग कैंडल्स

DIY कैंडल बनाने के फायदे

घर पर कैंडल बनाकर आप मार्केट में मिलने वाले कैंडल का पैसा बचा सकती हैं। मार्केट में डेकोरेटिव और सेंटेंड कैंडल काफी महंगा मिलता है। मार्केट में कैंडल के दाम 200 से शुरू होकर 1000 रुपए जार तक जाते हैं। घर पर आप जब खुद कैंडल बनाएंगे तो यह ना सिर्फ पैसे बचाने का काम करेगी, बल्कि तनाव कम करने में मदद मिलेगी। इसे बनाकर आपको एक अलग खुशी होगी। आप इसे गिफ्ट भी कर सकती हैं। कम लागत में यह एक अच्छा क्रिएटिव शौक है।

और पढ़ें: वाइल्ड नेक ब्लाउज और होगी फ्लॉन्ट, ट्राई करें 7 कुंदन चोकर डिजाइंस