How to Shine Brass Utensils: मानसून में पीतल के बर्तनों की चमक फीकी पड़ गई है? खट्टी दही और नींबू के अचार से घर पर ही पीतल साफ करने का आसान तरीका जानें। बिना महंगे क्लीनर के पुराने बर्तनों को चमकाने का ये घरेलू नुस्खा जरूर आजमाएं।
मानसून में नमी के कारण पीतल के बर्तनों की चमक अक्सर फीकी पड़ जाती है और सतह पर कालापन नजर आने लगता है। ऐसे में महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद खट्टी दही और नींबू के अचार से तैयार आसान मिश्रण की मदद से पीतल को साफ किया जा सकता है।
खट्टी दही से ऐसे करें साफ

एक कटोरी में 2 से 3 चम्मच खट्टी दही लें। इसमें थोड़ा-सा नमक या रेत मिलाएं स्क्रबिंग के लिए। दही में मौजूद खटास पीतल की सतह पर जमी मैल और फीकेपन को लूज करने में मदद करती है। दही को अच्छे से पीतल के बर्तन में लगाकर पांच मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में रगड़कर साफकर लें।
नींबू के अचार से ऐसे साफ करें
नींबू के अचार से साफ करना बहुत आसान है, इसके लिए आप पीतल के बर्तन में नींबू के अचार का रस और गुदा लगाकर अचार के छिलके से रगड़ा शुरु करें। नींबू के अचार से आप कुछ ही मिनट में साफ कर सकते हैं, अचार में नींबू का खट्टापन और नमक पीतल के बर्तन को साफ करने और चमकाने के लिए बेस्ट है।
इसे भी पढ़ें- Cleaning Tricks: काले हो चुके तवे की लौटेगी चमक, गर्म पानी में डालें ये 3 जादुई चीजें
पानी से धोकर तुरंत सुखाएं सफाई के बाद बर्तन को नॉर्मल पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि दही और अचार का मिक्स पूरी तरह निकल जाए। फिर मुलायम सूती कपड़े से इसे तुरंत सुखाएं। पानी की बूंदें पीतल पर छोड़ने से दोबारा दाग या धुंधलापन दिखाई दे सकता है। पहली बार यूज से पहले बर्तन के छोटे हिस्से पर यह तरीका जरूर आजमाएं।
दही और नींबू का अचार सालों पहले से दादी-नानी पीतल और तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए बेस्ट है। आप चाहें तो पुरानी खट्टी दही और खराब हो चुकी अचार का इस्तेमाल बर्तनों को चमकाने के लिए कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Easy Room Cleaning Tips: कमरे की सफाई में नहीं लगेगा ज्यादा समय, अपनाएं ये आसान हैक्स
