व्हाइट चादर हर किसी का पसंदीदा होता है।इसे बिस्तर पर बिछाते ही कमरे की रौनक बढ़ जाती है। लेकिन कई बार ना चाहते हुए भी चादर में चाय या खाने का दाग लग जाता है। जिसे हटाना मुश्किल होता है। लेकिन कुछ ट्रिक्स के साथ इसे हटा सकती हैं। 

लाइफस्टाइल डेस्क. सफेद चादर बिछाने के बाद घर का कमरा होटल रूम की तरह हो जाता है। लेकिन कई बार हम इसकी चमक बरकरार नहीं रख पाते हैं। कभी गलती से चाय चादर पर गिर जाती है। तो कभी खाने का दाग उसपर लग जाता है। सफेद चादर पर दाग हो तो वो बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है। इसलिए बेहतर है कि हम इसे तुरंत हटाने की कोशिश करें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नमक और नींबू का जादू

जैसे ही चादर पर दाग लगे उसे तुरंत बिस्तर से हटा दें। फिर नींबू के रस और नमक को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। दाग वाले हिस्से पर इसे लगाएं। आप चाहे तो दाग वाले हिस्से पर नमक को छिड़के और फिर नींबू का टुकड़ा उसपर रगड़ें। फिर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चादर को गुनगुने पानी से धो दें।

सिरका और बेकिंग सोडा का मिश्रण

एक बाउल में 2 चम्मच सिरका और एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। फिर इस पेस्ट को ब्रश की मदद से चादर पर लगाएं। फिर उसे हाथों से रगड़ें। थोड़ी देर उसे छोड़ दें। 20 मिनट बाद चादर को धो लें।

हाइड्रोजन पेरोक्साइड का उपयोग

दागों को हटाने के लिए आप हाइड्रोजन पेरोक्साइड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे दाग वाले हिस्से में लगाएं। कुछ देर छोड़ दें। फिर इसे अच्छे से धो दें।

और पढ़ें:डॉक्टरों की चेतावनी, लंबे समय तक बैठना स्मोकिंग जितना है डेंजर

गर्म पानी और सिरका का तरीका

एक बर्तन में गर्म पानी लें। फिर उसमें सिरका मिलाएं। दाग लगे हुए हिस्से को इसमें भिगो कर छोड़ दें। 40 मिनट बाद इसे निकालें और डिटर्जेंट डालकर अच्छी तरह धो दें। अगर बावजूद इसके दाग नहीं जाता है तो थोड़ा सा ब्लीच का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ध्यान देने योग्य बातें

चादर पर जैसे ही दाग लगें उसे तुरंत साफ करें। अगर आप उसे छोड़ देते हैं तो यह गहरा हो जाएगा जिसे हटाना मुश्किल भरा होता है। अगर दाग गहरा है तो फिर इसे ड्राईक्लीनर के पास दें।

इसे भी पढ़ें:हर दिन एक सेब खाने से क्या होता है? जानकर चौंक जाएंगे