- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Independence day rangoli: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बनाएं 8 ट्रेंडी रंगोली
Independence day rangoli: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बनाएं 8 ट्रेंडी रंगोली
लाइफस्टाइल डेस्क: इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर के आंगन को सजाएं तिरंगा रंगोली से! यहां दिए गए हैं 8 बेहतरीन डिजाइन आइडियाज, फूलों से लेकर मोर और स्वास्तिक तक।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घर के आंगन में आप इस तरह की तिरंगा पैटर्न की रंगोली बना सकते हैं। जिसमें ऑरेंज, व्हाइट और ग्रीन कलर का इस्तेमाल करके झंडा बनाया गया है और ऊपर और नीचे फूलों का डिजाइन बना हुआ है।

तिरंगा रंगोली में आप इस तरह की स्वास्तिक डिजाइन की रंगोली भी बना सकते हैं। जिसमें बीच में तिरंगा बनाकर ऊपर स्वास्तिक का डिजाइन है और फिर उसके ऊपर फूलों का डिजाइन बना हुआ है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप इस तरह की बड़ी सी राउंड शेप रंगोली भी बना सकते हैं। जिसमें एक ईयरबड की मदद से फूलों का डिजाइन ऊपर और नीचे दिया हुआ है।
राउंड शेप रंगोली में इस तरह की डिजाइन भी बहुत खूबसूरत लगेगी। जिसमें बीच में तिरंगा बनाकर आजू-बाजू पत्तियों का डिजाइन दिया हुआ है। ऊपर और नीचे ब्लू और व्हाइट कलर के डॉट दिए हैं।
15 अगस्त के मौके पर आप इस तरह की चिड़िया का डिजाइन भी रंगोली में बना सकते हैं। जिसमें व्हाइट कलर की चिड़िया बनाकर केसरिया और हरा रंग पंख में यूज किया है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप इस तरह की वंदे मातरम् रंगोली भी बना सकते हैं। जिसमें एक सफेद रंग की चिड़िया बनाकर पीछे झंडा बनाया हुआ है और नीचे वंदे मातरम् लिखा है।
15 अगस्त पर आप इस तरह की पोर्ट्रेट रंगोली भी बना सकते हैं। जिसमें एक लड़की का डिजाइन बनाया हुआ है। जिसने एक हाथ में झंडा और एक हाथ में ऑरेंज, व्हाइट और ग्रीन कलर के बैलून पकड़े हैं।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप इस तरह की मोर डिजाइन की रंगोली भी बना सकते हैं। जिसमें बीच में एक सर्किल बनाकर कमल के फूल पर मोर बैठा और उसके आजू-बाजू मोर पंख का डिजाइन बना हुआ है।
और पढ़ें- 15 अगस्त पर टीचर्स प्लेन सूट पर पहनें 8 लेटेस्ट हैवी बनारसी दुपट्टे
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.