Karwa Chauth Mehndi Designs 2025: करवा चौथ के लिए यहां सिंपल और ब्यूटीफुल मेहंदी डिजाइन। अरेबिक से लेकर शेडिंग वाले मेहंदी पैटर्न जो हाथों को ग्लैमरस और ट्रेडिशनल दिखाएंगे। यहां देखें आसान और खूबसूरत मेहंदी आइडिया।

Mehndi Designs: सुहागिन महिलाओं का त्योहार करवा चौथ 2025 इस साल 10 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बाजारों में महिलाओं की भीड़ है, करवाचौथ पर मेहंदी की डिमांड भी बढ़ जाती है। मेहंदी आर्टिस्ट दोगुने पैसे लेती हैं। आप भी मेहंदी लगवाने की सोच रही हैं तो क्यों न पहले ही डिजाइन सोच ली जाए। आज हम आपके लिए सिंपल- अरेबिक से हटकर डार्क कलर और शेड वाली मेहंदी पैटर्न लेकर आए हैं, जो हर आउटफिट के साथ ग्लैमरस वाइब देंगे।

अरेबिक फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

करवा चौथ पर बेसिक फूल-पत्ती से हटकर इस तरह की शेडिंग और फीलिंग वाली अरेबिक फ्लोरल मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं। यहां बूटी की बजाय बड़े-बड़े फ्लावर के साथ मोटी और गहरी लाइनों की आर्टवर्क की जाती है। जिससे डिजाइन उभरा हुआ नजर आता है। इसे लगाने में थोड़ा वक्त लगता है लेकिन लुक भी कमाल लगता है।

ये भी पढ़ें- करवा चौथ 2025 पर प्यार होगा बेशुमार, इन लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन संग लिखे पिया का नाम

करवा चौथ मेहंदी डिजाइन सिंपल

अरेबिक और इंडियन फ्यूजन टच के साथ ये मेहंदी डिजाइन नई दुल्हनों के हाथों की शोभा बढ़ा देगी। इसे बड़े-बड़े पत्तियों,पेसली और कली-ड्रॉप्स बैंड लाइन्स, सेक्शनल लाइन-वर्क के साथ पूरे हाथ को कवरेज दी गई है। जबकि बैक में मोटिफ फूलों पर बैंगल मेहंदी डिजाइन दी गई है। ये हाथों को भरवा लुक देने के लिए बेस्ट है।

रोज अरेबिक फ्लोरल मेहंदी

क्लासिक ट्रेडिशनल लुक के लिए आप गुलाब के फूलों वाली इस तरह की फ्लोरल अरेबिक मेहंदी को विकल्प बना सकती हैं। फुल हैंड कवरेज के लिए इस तरह की मॉर्डन बट एस्थेटिक डिजाइन प्यारी लगेगी। यहां पर लोटस और रोज फ्लावर के साथ मेहंदी को नया लुक दिया गया है। अगर आप मेहंदी लगाना जानती हैं तो 10-20 मिनट में इसे लगा सकती हैं।

ये भी पढ़ें- शादी के बाद पहला करवा चौथ ? यहां देखें 2025 की ट्रेंडिंग मेहंदी की डिजाइन

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

मेहंदी का रंग डार्क कैसे करें ?

मेहंदी का रंग वैसे तो अपने आप गाढ़ा हो जाता है। हालांकि बहुत से लोगों के हाथों में ये रचती नहीं है। ऐसे में आप लौंग के धुएं, सफेद चूना या फिर सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हाथों में मेहंदी कितनी देर तक लगानी चाहिए ?

बहुत से लोगों को लगता है हाथों में 6-7 घंटे मेहंदी लगानी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं है। आप 3-4 घंटे में मेहंदी छुड़ा सकती हैं।

मेहंदी लगाने के बाद हाथों में क्या लगाना चाहिए?

मेहंदी के सूखने पर इसे नींबू चीनी या फिर विक्स और बाम लगा सकते हैं। ये ऑक्सीडाइज्ड होकर मेहंगी का रंग गाढ़ा करता है।

मेहंदी लगाने से पहले क्या करना चाहिए ?

मेहंदी लगाने से ठीक पहले हाथों को साफ कर लें और हाइड्रेट करने के लिए तेल या किसी क्रीम का इस्तेमाल करें।