- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Kashmiri Carpets: रॉयल लगेगा लिविंग रुम, ऑरिजनल कश्मीरी कारपेट का दें टच
Kashmiri Carpets: रॉयल लगेगा लिविंग रुम, ऑरिजनल कश्मीरी कारपेट का दें टच
Kashmiri Carpet Designs : लिविंग रूम की खूबसूरती तब और निखर जाती है, जब टेबल के नीचे खूबसूरत कारपेट बिछाया जाए। अगर आप भी अपने घर की ब्यूटी को अपग्रेड करना चाहती हैं, तो कश्मीरी कारपेट का एलीगेंट टच जरूर दें।

घर का लिविंग रूम सिर्फ बैठने की जगह नहीं होता, बल्कि यही आपके घर की शान और स्टाइल को दिखाता है। अगर आप अपने लिविंग रूम को रॉयल और क्लासी लुक देना चाहती हैं, तो ऑरिजनल कारपेट से बेहतर कोई और विकल्प नहीं हो सकता है। अपनी बारीक कारीगरी, रिच कलर्स और सदियों पुरानी विरासत के कारण कश्मीरी कारपेट आज भी लग्जरी होम डेकोर की पहचान माने जाते हैं।

रेड एंड ब्लू कश्मीरी कारपेट
रेड एंड ब्लू कश्मीरी कारपेट को हैंड से बनाया गया है। लिविंग रूम में इस रंग का कारपेट रिच लुक क्रिएट करता है। इस तरह के ऑरिजनल कश्मीरी कारपेट 5-10 हजार रुपए के अंदर शुरू होते हैं और साइज पर निर्भर करता है।
ब्लू एंड रेड पैटर्न कश्मीरी कारपेट
बारीक कारीगरी और रिच पैटर्न से सजा यह कश्मीरी कारपेट लिविंग रूम को तुरंत रॉयल और एलिगेंट लुक देता है। गहरे रंगों और क्लासिक डिजाइन के साथ यह कारपेट मॉडर्न सोफा सेट के साथ भी परफेक्ट ब्लेंड होकर घर की खूबसूरती बढ़ाता है।
फ्लोरल मोटिफ कश्मीरी कारपेट
फ्लोरल मोटिफ और रिच मल्टीकलर पैटर्न से सजा यह कश्मीरी कारपेट लिविंग रूम को शाही और क्लासिक लुक देता है। डार्क बॉर्डर और फाइन डिटेलिंग के साथ यह डिजाइन लाइट कलर सोफा सेट के साथ परफेक्ट कंट्रास्ट बनाकर पूरे स्पेस की एलिगेंस बढ़ाता है। इस तरह का कारपेट आपको 20 हजार रुपए के अंदर मिल जाएंगे।
ब्लू एंड रेड कारपेट
नेवी ब्लू बेस पर रेड और बेज बॉर्डर के साथ बना यह कश्मीरी कारपेट बेहद क्लासिक और रॉयल लुक देता है। बीच में फ्लोरल पैटर्न और चारों ओर फाइन डिटेलिंग इस डिजाइन को विंटेज फील देती है, जो लिविंग रूम को गर्माहट और एलिगेंस से भर देती है।
और पढ़ें: Khushi Kapoor के लेटेस्ट 7 लहंगा डिजाइंस, शादी में पहन दें ब्यूटी का झटका
छूट, छूट, छूट... ट्रॉली बैग्स पर मिल रही भारी छूट, ट्रैवल के लिए खरीदें मजबूत और ट्रेंडी डिजाइन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.