सार

Khushi Kapoor Modern lehenga designs 2025: खुशी कपूर के स्टाइलिश लहंगा लुक्स! मॉडर्न डिजाइन जो कमरिया को फ्लॉन्ट करें। बिना चुन्नी के भी दिखें ग्लैमरस!

Khushi Kapoor Inspired Lehenga Looks: फिल्म नादानियां में अपने लुक्स से छाई खुशी कपूर के इंडियन स्टाइल भी कमाल होते हैं। खासकर श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर के लहंगा डिजाइन का जवाब नहीं हैं। अगर आप भी खुशी कपूर की तरह दुबली पतली और लंबी हैं, तो अपनी कमरिया को फ्लॉन्ट करने के लिए उनकी तरह मॉडर्न लहंगे (Khushi Kapoor ke stylish lehegna) पहन सकती हैं। इन लहंगा लुक्स के साथ आपको चुन्नी कैरी करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

खुशी कपूर के मॉडर्न लहंगा लुक्स (Khushi Kapoor lehenga Pics)

नादानियां फिल्म एक्ट्रेस खुशी कपूर की तरह अगर आप मॉडर्न लहंगा पहनना चाहती हैं, तो आप एंकल लेंथ हाई वेस्ट लहंगा चुन सकती हैं। जिसमें पूरे लहंगे पर हार्ट प्रिंट्स बने हुए हैं, नीचे कंट्रास्ट में ग्रीन कलर की चौड़ी लेस लगी है और उसके साथ खुशी कपूर ने हार्ट शेप का ही स्ट्रैपी ब्लाउज पहना हैं।

 

View post on Instagram
 

 

गोल्डन शिमर लहंगा (Modern lehenga designs 2025)

खुशी कपूर की तरह लंबी और दुबली पतली लड़कियों पर इस तरह का गोल्डन लहंगा बहुत खूबसूरत लगेगा। उन्होंने शिमर फैब्रिक में मिरर वर्क किया हुआ कलीदार लहंगा पहना हैं। इसके साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज और पतली सी नेट की चुन्नी कैरी की है।

 

View post on Instagram
 

 

स्टोन वर्क फिश कट लहंगा (Fish cut lehenga designs)

लहंगे में मॉडर्न और ग्लैमरस लुक अपनाने के लिए आप खुशी कपूर का यह लहंगा लुक भी कैरी कर सकती हैं। उन्होंने नेट फैब्रिक में स्टोन वर्क किया हुआ फिश कट डिजाइन का बॉडी फिटेड लहंगा पहना हैं। इसके साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज पहना है, जिसमें स्लीव्स पर वेल डिजाइन भी दी हुई है।

 

View post on Instagram
 

 

पेस्टल लहंगा विद ऑफ शोल्डर ब्लाउज (Pastel lehenga for young girls)

खुशी कपूर का यह स्टाइल भी यंग गर्ल्स के ऊपर बहुत ही स्टाइलिश लगेगा। उन्होंने चौड़े से स्ट्रैप्स वाला ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहना हैं। इसके साथ नेट का पेस्टल कलर का लहंगा कैरी किया, जिसके ऊपर बारीक जरी का काम किया हुआ है।

 

View post on Instagram
 

 

पीच+गोल्ड लहंगा लुक (Khushi Kapoor fashion inspiration)

पीच कलर के नेट फैब्रिक के ऊपर गोल्डन स्टोन और जरी वर्क किया हुआ स्ट्रेट कट लहंगा भी आप चुन सकती हैं। इसके साथ डीप नेक ब्रालेट स्टाइल का ब्लाउज पहनें, जिससे अटैच करके ही हाथों में नेट की चुन्नी रेप की गई है।

 

View post on Instagram