MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • वैलेंटाइन पर होगा कियारा आडवाणी का 'हनीमून', 7 PHOTOS में देखें Honeymoon लुक्स

वैलेंटाइन पर होगा कियारा आडवाणी का 'हनीमून', 7 PHOTOS में देखें Honeymoon लुक्स

लाइफस्टाइल डेस्क. कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में दोनों 7 फरवरी को सात फेरे लेंगे। इसके बाद दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन करेंगे। ये उनका बतौर पति-पत्नी पहला वैलेंटाइन होगा।

3 Min read
Nitu Kumari
Published : Feb 05 2023, 05:22 PM IST| Updated : Feb 05 2023, 05:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : instagram

ये कह सकते हैं कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का वैलेंटाइन डे हनीमून पीरियड में आएगा। खैर हम आपको यहां अदाकारा के वो सात लुक्स दिखाने जा रहे हैं जिससे आप कुछ आइडिया लेकर हनीमून पर या वैलेंटाइन डे पर पहन सकती हैं। खुद को एक अलग स्टाइल दे सकती हैं।

28
Image Credit : Instagram

वैलेंटाइन डे पर अगर आप रेड पहनना चाहती हैं तो फिर ये लुक्स आपके लिए परफेक्ट होगा। रेड शिमरी ड्रेस के ऊपर रेड कोट से आप खुद को स्टाइल कर सकती हैं। बालों को आप अदाकारा की तरह खुला छोड़ सकती हैं। मेकअप की बात करें तो कियारा ने न्यूड मेकअप किया है। 

38
Image Credit : Instagram

कियारा आडवाणी के इस लुक के बारे में क्या ख्याल है। आप भी अदाकारा की तरह ब्लू कलर का शिमरी जंपसूट पहन सकती हैं।प्लंजिंग नेकलाइन वाले इस जंप सूट को अगर आप पहनती हैं तो यकीन मानिए पिया की नजर आपसे नहीं हटेगी।

48
Image Credit : Instagram

बहुत ही कम वक्त में अभिनय का लोहा मनवाने वाली कियारा आडवाणी हर तरह के ड्रेस में काफी खूबसूरत लगती हैं। लेकिन येलो हाई स्लिट ड्रेस में उनका परफेक्ट फिगर उभर कर सामने आता है। इस बार वैलेंटाइन डे पर आप भी कुछ ऐसा ट्राई कर सकती हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए अदाकारा ने ग्लॉसी न्यूड मेकअप,सेंटर पार्टेड पोनीटेल बनाया है।गोल्डन कलर की बड़ी सी इयरिंग से पूरे लुक को पूरा किया है।

58
Image Credit : Instagram

व्हाइट ड्रेस में कियारा आडवाणी बेहद स्टनिंग लगती हैं। आप भी इस बार कुछ ऐसा कैरी कर सकती हैं। इसके साथ मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ खुद को स्टाइल करके महफिल में अलग नजर आ सकती हैं।

68
Image Credit : Instagram

कियारा आडवाणी को ब्लैक कलर काफी पसंद है। सोशल मीडिया पर उनकी ब्लैक आउफिट की तस्वीरें काफी वायरल भी हुई हैं। आप भी वैलेंटाइन या अपने हनीमून पर कुछ ऐसा कर सकती हैं। ब्लैक कलर के गाउन के साथ अपने बालों को खुला रखें। रेड लिपस्टिक लगाकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

78
Image Credit : Instagram

हनीमून पर या वैलेंटाइन डे पर अगर आप चाहती है कि आपके प्यार की नजर आपसे ना हटें तो कियारा आडवाणी की तरह पिंक शॉर्ट ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। क्लीवेज फ्लॉन्ट करते हुए अदाकारा ने इसे एयरिंग और लाइट मेकअप के साथ पेयर किया है। उन्होंने अपने बालों को बांध रखा है। आप भी इस लुक्स से कुछ आइडिया ले सकती हैं।

88
Image Credit : Instagram

 वैलेंटाइन पर कियारा की इस आउटफिट से भी आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं। खुले बालों के साथ न्यूड मेकअप और रेड लिपस्टिक से खुद को स्टाइल कर सकती हैं।

और पढ़ें:

PHOTOS:सब्यसाची का लहंगा पहन कियारा आडवाणी नहीं लेंगी सात फेरे, जानें इसके पीछे की वजह
PHOTOS:कियारा ने अपने बहन के चेहरे पर दिया ऐसा दाग, जिसे मेकअप से नहीं कभी छुपाती
 

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved