DIY Kids Art Craft: बच्चों की बनाई ड्राइंग को फेंकने की बजाय उसे यादगार बनाएं। जानें कैसे आप बच्चों के आर्ट को टी-शर्ट प्रिंट, मेमोरी बुक, वॉल डेकोर और DIY क्राफ्ट में बदल सकते हैं। 

Creative Ways to Preserve Kids Art: क्या आप भी अपने लिटिल एंजेल या प्रिंस की बनाई ड्राइंग को ऐसे ही कागज का टुकड़ा समझ कर फेंक देते हैं? तो जरा रुक जाइए, अपने बच्चों की ड्राइंग को फेंकना सिर्फ कागज का टुकड़ा फेंकना नहीं बल्कि उनकी मेहनत, कल्पना और यादों को भी मिटा देना है। जब बच्चे ड्राइंग बनाते हैं तो वह अपने दिल की बात, अपनी सोच, अपनी क्रिएटिविटी को कागज पर उतारते हैं, इसलिए इन्हें संभाल कर रखना और क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल करना बहुत खास होता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप बच्चों की बनाई ड्राइंग को सुंदर और यूजफुल चीजों में इस्तेमाल कर सकते हैं...

बच्चों की ड्राइंग का क्या करें

इंस्टाग्राम पर elena_nali नाम से बने पेज पर बच्चों की ड्राइंग को रीयूज करने का बहुत ही स्पेशल तरीका शेयर किया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे आप बच्चों की पुरानी ड्राइंग को उन्हीं की टी शर्ट पर प्रिंट कर सकते हैं। इसके लिए ड्राइंग को उसी के शेप में कट करें। अब एक क्लिंग रेप को इसके ऊपर लपेटें, फिर बच्चों की पुरानी व्हाइट शर्ट पर एक प्रेस की मदद से इसे चिपका दें। इसके ऊपर बटर पेपर रखें और गर्म प्रेस चलाएं। आप देखेंगे कि बच्चों की ड्राइंग उन्हीं की टी शर्ट के ऊपर अच्छी तरह से प्रिंट हो जाएगा और बहुत ही क्यूट लुक देगा।

View post on Instagram
 

 

और पढ़ें- हैंगिंग होम डेकोर 7 आइटम, 200Rs में बदले घर की वाइब

बच्चों की ड्राइंग का यूज करने के अन्य तरीके

आप अपने बच्चों की सभी ड्राइंग को एक जगह इकट्ठा करके एक सुंदर सी मेमोरी बुक बना सकते हैं। एक फाइल या स्क्रैपबुक लें। हर ड्राइंग को डेट और कुछ कोट के साथ चिपकाएं, नीचे छोटा सा नोट भी लिखें।

वॉल गैलरी बनाएं

बच्चों की पुरानी ड्राइंग से आप घर की दीवार को आर्ट वॉल बना सकते हैं। बच्चे की बेस्ट ड्राइंग को फ्रेम करवाकर अलग-अलग साइज के फ्रेम में लगाएं और इन्हें एक वॉल पर अरेंज करें।

DIY के रूप में करें इस्तेमाल

बच्चों की ड्राइंग से आप छोटे-छोटे बॉक्स या ऑर्गेनाइज बना सकते हैं। पुराने बॉक्स को ड्राइंग से कवर करें। इस स्टोरेज बॉक्स को स्टडी टेबल या किचन में यूज करें।