Best Tiffin Box for Kids: क्या बच्चों के महंगे टिफिन बॉक्स और स्टील बॉटल जल्दी टूट जाते हैं? सोशल मीडिया पर एक मां ने शेयर किया अपना अनुभव। जानें फैंसी टिफिन की आम समस्याएं और बच्चों के लिए मजबूत व टिकाऊ टिफिन-बॉटल खरीदने के जरूरी टिप्स।

समय बदलने के साथ सिर्फ फैशन नहीं बदलता बल्कि बच्चों की पसंद भी बदल जाती है। भले ही पहले के समय में प्लास्टिक और स्टील के 100 रु टिफिन बॉक्स और बॉतल का इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन अब मार्केट में अब स्टील के टिफिन बॉक्स के एक नहीं बल्कि हजारों ऑप्शन मौजूद हैं। इन बॉक्स की कीमत हजारों में होती है। सोचिए अगर 3 महीने में ही महंगे टिफिन बॉक्स या बॉटल टूट जाएं, तो कितना दुख होगा। सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडियो दिखा, जहां एक मां महंगे स्टील, प्लास्टिक के टिफिन की शिकायत करते दिखती है। जानिए आखिर फैंसी टिफिन बॉक्स या बॉटल में क्या दिक्कत आती है। 

महिला ने बताई महंगे फैंसी टिफिन बॉक्स की सच्चाई

View post on Instagram

महिला ने सोशल मीडिया वीडियो शेयर कर बाताया कि उसकी बेटी का टिफिन फिर से टूट गया। महिला कहती है कि टिफिन भी ऐसा बनाया गया है, जो दोबारा जुड़ नहीं सकता। आजकल मार्केट में कई कंपनी के महंगे टिफिन बॉक्स और बॉटल मिल रहे हैं। लेकिन 2 से 3 महीने के अंदर ये टूट जाते हैं। महिला टिफिन दिखाते हुए बताती है कि स्टील के बॉक्स के ढक्कन टूट गया है, जिसके कारण टिफिन बॉक्स बंद नहीं होता है। वहीं स्टीन बॉटल का ढक्कन खराब होने पर मार्केट में रिप्लेस नहीं होता है और न ही ठीक कराया जा सकता है, जिसके कारण हजारों रु कुछ ही महीने में बर्बाद हो जाते हैं। 

और पढ़ें: गुरु पूर्णिमा के लिए पीले रंग की सोबर पीली साड़ियां, हर पूजा के लिए हैं परफेक्ट

बच्चों के लिए मजबूत टिफिन और बॉटल कैसे खरीदें?

  • बच्चों के लिए 304 फूड-ग्रेड स्टेनलेस स्टील वाले टिफिन चुनें। ये मजबूत, जंग-रोधी और लंबे समय तक टिकाऊ टिफिन होते हैं। 
  • खरीदने से पहले चेक करें कि कंपनी ढक्कन, गैस्केट (रबर रिंग), स्ट्रॉ या अन्य पार्ट्स अलग से बेचती है या नहीं। अगर ऐसा नहीं है तो खरीदने से बचें।
  • अच्छी कंपनी का टिफिन बॉक्स और बॉटल खरीदते समय ध्यान दें कि उसकी वारंटी और कस्टमर सपोर्ट दिया हो। 
  • प्लास्टिक पार्ट्स, स्ट्रॉ या फ्लिप मैकेनिज्म वाले टिफिन या बॉटल लेने से बचें।

और पढ़ें: गुरु पूर्णिमा के लिए पीले रंग की सोबर पीली साड़ियां, हर पूजा के लिए हैं परफेक्ट