Kitchen curtain designs latest: किराए के घर में भी आप छोटे-छोटे बदलाव करके अपने किचन को मॉड्युलर और स्टाइलिश बना सकती हैं। सही किचन कर्टेन डिजाइन न सिर्फ आपके किचन को सुंदर बनाते हैं, बल्कि उसे ज्यादा ऑर्गनाइज्ड और आकर्षक भी बनाते हैं।

अगर आप किराए के घर में रहते हैं, तो आप मॉड्यूलर किचन को सबसे ज्यादा मिस करते होंगे। कैबिनेट न होने के कारण किचन बेहद फैला हुआ दिखता लेकिन इसको भी आप काफी यूनिक दिखा सकते हैं।परेशना होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपके पास सस्ता ऑप्शन मौजूद है। जी हां! किचन कर्टेन लगाकर आप सिंपल किचन को भी मॉड्यूलर लुक दे सकते हैं। इसके लिए आपको थोड़ी सी क्रिएटिविटी के साथ ही सही डिजाइन चुनना होगा। जानते हैं कि किचन कर्टेन कहां और किस तरह लगाकर अपने किचन को खूबसूरत दिखा सकते हैं।

 सिंक के नीचे लगाएं कर्टेन

आपके किचन में कैबिनेट नहीं बनाया गया है, तो सिंक के नीचे का खुला हुआ काफी बेकार दिखता है। ऐसे में आप प्रिंटेड या प्लेन कर्टन लगाकर उसे आसानी से कवर कर कर सकते हैं। ऐसा करने से किचन साफ सुथरा और ऑर्गेनाइज दिखेगा। लाइट कलर और फ्लोरल प्रिंट कर्टेन छोटे किचन में हाईलाइट करते हैं। 

लाइट कलर और फ्लोरल प्रिंट कर्टेन

आपको लाइट कलर के कर्टेन का इस्तेमाल करना चाहिए। यह स्पेस को बड़ा दिखाते हैं। वहीं फ्लोरल पेस्टल प्रिंट कर्टेन किचन को फ्रेश लुक देते हैं। हल्की लेस या फ्रिल किचन को सॉफ्ट और एलीगेंट लुक देगी।

टाई-अप या रोमन कर्टेन डिजाइन

टाई अप या रोमन कर्टेन किचन के लिए ट्राई करें। आप रोमन कर्टेन से किचन को क्लासी और मॉड्यूलर लुक दे सकते हैं। टाई-अप कर्टेन छोटे किचन के लिए बेस्ट माने जाते है।

और पढ़ें: Kitchen Wall Panel Ideas: ओपन किचन वॉल पैनल डिजाइन, लिविंग रूम के साथ अब किचन लगेगा और ज्यादा स्टाइलिश

किचन कर्टेन के लिए कौन-सा फैब्रिक बेस्ट?

किचन के लिए कॉटन या लिनन फैब्रिक बेस्ट माना जाता है। ये फैब्रिक हल्के और वॉशेबल होते हैं। जब आप किचन के लिए कर्टेन खरीदेंगे, तो साथ में आपको मैटल का वायर भी दिया जाएगा, जो आसानी से पर्दे में फिट हो जाता है। साथ ही गंदे होने पर आप इन्हें आसानी से निकाल भी सकते हैं। वॉशेबल किचन पर्दे न सिर्फ किचन को सुंदर दिखाते हैं बल्कि लंबे समय तक चलते भी हैं।

मैचिंग कलर थीम का रखें ख्याल

किचन के लिए पर्दे खरीद रहे हैं, तो कलर का जरूर ध्यान रखें। दीवार पर जिस रंग का इस्तेमाल किया गया है, उससे मिलते जुलते ही परदे खरीदें। ऐसा करने से किचन मॉड्यूलर और प्लांड लगेगा।

और पढ़ें: Kharbuja Peel for Plants: खरबूजा खाकर छिलके फेंकें नहीं! पौधों और मिट्टी के लिए ऐसे हैं फायदेमंद