Vegetable Cutting Tips: सब्जी काटते समय अगर अंगूठे पर चाकू के निशान पड़ जाते हैं, तो इन आसान Kitchen Hack को अपनाएं। छोटे चम्मच और चॉपिंग बोर्ड के इस्तेमाल से आप सब्जियां सुरक्षित और जल्दी काट सकती हैं।

Kitchen Hack: बींस सेम या फिर छिया आदि को काटते समय अंगूठे पर चाकू के निशान पढ़ जाते हैं। यह सिर्फ एक दिन से नहीं होता बल्कि कई दिनों तक लगातार इसी तरह से सब्जी काटने से चाकू की धार अंगूठे में निशान छोड़ देती है। कुछ लोगों के अंगूठे में तो कट का निशान भी लग जाता है, जो घाव बन जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप सिंपल टिप्स की मदद से वेजिटेबल कटिंग कर सकती हैं। ऐसा करने से अंगूठे पर चाकू के निशान भी नहीं पड़ेंगे। जानते हैं कैसे किचन हैक्स अपनाकर काम को आसान बनाया जाए।

छोटे चम्मच का कटिंग के समय करें इस्तेमाल

View post on Instagram

वेजिटेबल चॉपिंग करते समय आप एक चम्मच को अंगूठे में सेलोटेप की मदद से लगा लें। इसके बाद चाकू की मदद से कोई भी वेजिटेबल कट करें। आप देखेंगे की चाकू की धार आपके अंगूठे में न लगकर चम्मच में लग रही है। ऐसा करने से आपके अंगूठे में कट का निशान नहीं लगेगा और आसानी से आप ढेर सारी सब्जियां भी काट सकती हैं। हो सकता है कि पहली बार आपको थोड़ी असुविधा महसूस हो लेकिन इस ट्रिक को अपनाकर आप कुछ समय बाद सुविधा महसूस करेंगी।

और पढ़ें: काला नमक से लेकर गुलाबी नमक तक: किस नमक में है सेहत का असली स्वाद?

कटिंग बोर्ड का करें इस्तेमाल

अगर आप चॉपिंग बोर्ड में अच्छी तरीके से सब्जियां काट लेती हैं, तो धारदार चाकू से भी उंगलियों में निशान नहीं पड़ेंगे। चॉपिंग बोर्ड में सब्जियों को अच्छी तरीके से व्यवस्थित कर लें और इसके बाद ही चाकू चलाएं। ऐसा करने से भी आप धारदार चाकू के निशान से बच सकती हैं।

ब्रेड नाइफ का करें इस्तेमाल

धारदार चाकू के बजाय आप ब्रेड नाइफ या दांतेदार चाकू का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। ऐसा करने से हाथ में कट का निशान नहीं बनेंगी। आप ऐसे चाकू के साथ भी सेलोटेप का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

और पढ़ें: Sendha Namak Vs Table Salt: व्रत का नमक क्यों है इतना खास? जानें साधारण से कैसे है अलग