- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Lace Choti Idea: भैया की शादी में बहन के जलवे, गर्मी में खुले बालों की जगह बनाएं लेस चोटी
Lace Choti Idea: भैया की शादी में बहन के जलवे, गर्मी में खुले बालों की जगह बनाएं लेस चोटी
Lace Choti Hairstyle: लेस चोटी हेयरस्टाइल आजकल काफी ट्रेंड में है। यह देखने में स्टाइलिश होने के साथ साथ बालों को कवर भी करती है। खासकर गर्मियों में अगर आपके घर में शादी है, तो आप लेस चोटी बनाकर स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक पाएं।

कैसे बनाएं लेस चोटी
लेस चोटी बनाने के लिए सबसे पहले कंघी से बालों को अच्छी तरह सुलझा लें। अगर बाल ज्यादा फ्रिजी हैं, तो सीरम या हेयर स्प्रे लगाएं, ताकि चोटी आसानी से बन सके। अब बालों के सामने वाले हिस्से से छोटा सेक्शन लें और उसे तीन भागों में बांट लें। फिर नॉर्मल चोटी की तरह गूंथना शुरू करें और फ्रेंच ब्रेड बना लें। जब पूरी चोटी बन जाए, तो उसे रबर बैंड से बांध दें। जरूरत के अनुसार बॉबी पिन लगाकर बालों को सेट करें। इसके बाद 1 से 2 मीटर लंबी लेस लें और उसे बालों पर लपेटना शुरू करें। ऊपर से नीचे तक लेस को अच्छे से फिक्स करें। आखिर में नीचे टैसल्स लगाकर अपनी चोटी को कंप्लीट करें।
और पढे़ं- Balloon Choti Hairstyle: गुब्बारे से बनाएं फूली हुई चोटी, पतले बाल भी दिखेंगे घने

घुंघरू लेस चोटी डिजाइन
घुंघरू वाली लेस चोटी आपको न सिर्फ एथनिक लुक देगी, बल्कि चलते समय पायल जैसी प्यारी आवाज भी आएगी। इसके लिए पहले हाई पोनीटेल बनाएं और फिर बालों में गुथ की चोटी करें। अब घुंघरू वाली लेस को चोटी पर क्रिस-क्रॉस पैटर्न में लगाएं। नीचे गोल्डन टैसल्स लगाकर इसे और भी खूबसूरत बनाया जा सकता है।
हैवी लेस हेयरस्टाइल डिजाइन
भैया की शादी में सबकी नजरें आपकी हेयरस्टाइल पर टिक जाएंगी, जब आप इस तरह की हैवी लेस चोटी बनाएंगी। इसमें बालों को फुलाकर लंबी चोटी बनाई जाती है। चोटी पर क्रिस-क्रॉस पैटर्न में कई लेस लगाई जाती हैं और साथ में मोतियों की हैंगिंग्स भी दी जाती हैं। यह लुक लहंगे और साड़ी दोनों पर बेहद क्लासी लगता है।
गोटा पट्टी लेस हेयरस्टाइल
गोटा पट्टी लेस हेयरस्टाइल आजकल काफी ट्रेंड में है। यह आपकी हेयरस्टाइल को इंस्टेंट ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक देती है। आप गोटा पट्टी लेस को बालों में लपेटकर या चोटी के साथ अटैच करके खूबसूरत डिजाइन बना सकती हैं। साथ में हैंगिंग्स और छोटे टैसल्स लगाकर चोटी को हैवी लुक दिया जा सकता है।
लॉन्ग लेस चोटी डिजाइन
अगर आपके बाल लंबे हैं या आपने हेयर एक्सटेंशन लगाया हुआ है, तो यह स्टाइल आपके लिए परफेक्ट है। सामने से बालों को ट्विस्ट करते हुए पीछे लंबी चोटी बनाएं। अब 2 से 3 मीटर लंबी लेस लेकर उसे ऊपर से नीचे तक चोटी पर लपेटें, ताकि पूरी चोटी अच्छे से कवर हो जाए। आखिर में नीचे बड़े टैसल्स लगाएं और अपनी लॉन्ग लेस चोटी को फ्लॉन्ट करें।