- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Bathroom Sink Design: मेहमान भी करेंगे वाह-वाह, लग्जरी लुक देंगे ये 5 ट्रेंडी वॉश बेसिन
Bathroom Sink Design: मेहमान भी करेंगे वाह-वाह, लग्जरी लुक देंगे ये 5 ट्रेंडी वॉश बेसिन
Latest Bathroom Sink Design: अगर आप अपना घर बनवा रहे हैं या अपने पुराने घर को रिनोवेट करवा रहे हैं, तो इस बार अपने बाथरूम को लग्जरी रूप देने के लिए आप ये एसथेटिक और मॉडर्न डिजाइन के बॉथरूम सिंक लगवा सकते हैं।

लेटेस्ट बॉथरूम सिंक डिजाइन
बाथरूम के सिंक में हाथ धोने या ब्रश करने का काम किया जाता है। लेकिन वही बोरिंग सिंक की जगह आप इस तरीके का मॉडर्न डिजाइन का बॉथरूम सिंक लगवा सकते हैं, जो वुडन कोटिंग में ब्राउन कलर का सिंक है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे किसी गुफा के अंदर पानी जा रहा है, इसके साथ ब्लैक कलर का नल लगाएं।
और पढ़ें- बाथरूम में इतना समय क्यों बिताते हैं लोग? जानें हैरान करने वाली वजह
स्टैंडी वॉश बेसिन
अगर आपके बाथरूम में जगह नहीं है, तो आप अपने बाथरूम के बाहर या किसी कोने में इस तरीके का स्टैंडी वॉश बेसिन भी लगवा सकते हैं। जिसमें ऊपर एक बड़ा सा बाउल और नीचे स्टैंड दिया गया है। इसके साथ गोल्डन कलर का टैप है, जहां आप अपने हाथ धो सकते हैं।
मॉडर्न डिजाइन बॉथरूम सिंक
बाथरूम को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देने के लिए सिंपल से स्क्वायर या रैक्टेंगल वॉश बेसिन की जगह आप इस तरीके का राउंड शेप का बाउल वॉश बेसिन भी ले सकते हैं। जिसके आउटर लेयर पर डिटेलिंग की गई है और अंदर ब्राउन कलर है। ये जल्दी गंदा भी नहीं होगा, इसके साथ गोल्डन कलर का नल दिया गया है।
बॉथरूम सिंक विद केबिनेट
आप अपने बाथरूम के किसी कोने में इस तरीके का डिजाइन भी करवा सकते हैं। जिसमें मार्बल के टॉप पर एक वॉश बेसिन लगा हुआ है। नीचे कुछ कंपार्टमेंट दिए गए हैं, जहां पर आप बाथरूम से रिलेटेड सामान रख सकते हैं और उसके ऊपर एक राउंड शेप का बड़ा सा मिरर भी है।
ट्रांसपेरेंट ग्लास वॉश बेसिन
अपने बाथरूम को एसथेटिक और नीट एंड क्लीन दिखाने के लिए आप इस तरीके के ट्रांसपेरेंट बाथरूम सिंक भी ले सकते हैं। इसमें रैक्टेंगल शेप आप चुनें, जिसमें ग्लास क्रिस्टल की डिटेलिंग की गई है। इस ट्रांसपेरेंट वॉश बेसिन में आपको कलर ऑप्शन भी आपको मिल जाएंगे।