Legs Mehndi Design: सुहागनों का सबसे बड़ा त्योहार वट सावित्री नजदीक है और इसे मनाने की तैयारियां भी जोरों पर चल रही है। पति की लंबी उम्र के लिए रखे जाने वाले इस व्रत में लेडीज पूरी शिद्दत के साथ सोलह श्रृंगार करती हैं। इस मौके पर आप पैरों में रॉयल स्टाइल की मेहंदी डिजाइन लगाकर अपनी खूबसूरती और बढ़ा सकती हैं।

Legs Mehndi Latest Designs: वट सावित्री व्रत के लिए लेडीज अपने पैरों में शाही डिजाइन की मेहंदी लगाकर उन्हें रॉयल लुक दे सकती हैं। बता दें कि मेहंदी की ऐसी कई शानदार डिजाइन्स हैं, जिनसे पैरों की रौनक बढ़ जाएगी और पतिदेव भी आपके खूबसूरत पैरों को देखकर खुश हो जाएंगे। आप नीचे बता गई मेहंदी डिजाइन्स को ट्राई कर सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. झरोखा स्टाइल मेहंदी डिजाइन

वट सावित्री व्रत के मौके पर आप पैरों की शोभा बढ़ाने के लिए झरोखा स्टाइल की मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन में कमल के फूल के साथ हाथी डिजाइन बनाई जाती है। साथ ही झराखों लुक दिया जाता है। इसके साथ छोटी-छोटी बूटियां बनाकर इन्हें और रॉयल टच दिया जा सकता है।

2. बेल-बूटी स्टाइल मेहंदी डिजाइन

लेडीज वट सावित्री व्रत के दौरान पैरों में रॉयल स्टाइल बेल बूटे वाली मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं। इसमें फूल और पत्तियों से सुंदर बेले बनाई जाती है। साथ ही कमल के फूल की डिजाइन बनाकर इसे और खूबसूरत बनाया जा सकता हैं। इस स्टाइल की मेहंदी लगाना काफी आसान है।

ये भी पढ़ें... Contrast Blouse पहन लाल साड़ी में डाले नया Twist, वट सावित्री पर खूब चमकेगा श्रृंगार

3. जालीदार स्टाइल मेहंदी डिजाइन

महिलाएं अपने पैरों में फूलों की जालियां वाली स्टाइल की मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं। इसमें आप जालियों के बीच में शाही हाथी और कमल के फूलों की डिजाइन से रॉयल टच दे सकती हैं। बता दें कि रचने के बाद ये मेहंदी डिजाइन पैरों की शोभा में चार चांद लगा देती हैं। आप इसे जरूर ट्राई करें।

4. मयूर स्टाइल स्टाइल मेहंदी डिजाइन

मयूर स्टाइल वाली रॉयल मेहंदी डिजाइन भी लेडीज वट सावित्री व्रत के दौरान लगा सकती है। इस डिजाइन को कई तरह से पैरों में लगाया जा सकता है। इसमें आप छोटे या फिर बड़े साइज के मोर डिजाइन बना सकते हैं। इस डिजाइन के साथ आप फूल-पत्ती की बेलों से सजावट भी कर सकते हैं। साथ ही बारीक डिजाइन के फूल भी बना सकते हैं। पैरों में ये मेहंदी डिजाइन बहुत सुंदर दिखती है।

5. रानी स्टाइल मेहंदी डिजाइन

रानी स्टाइल मेहंदी डिजाइन सबसे खास और सुंदर दिखती है। इस डिजाइन में आप छोटे से फूल के आसपास बारीक बेले और राउंड डिजाइन बनाकर इसे और खूबसूरत बना सकती हैं। इसमें मुकुट लुक डिजाइन को भी एप्लाइ किया जा सकता हैं। इसके साथ ही इसमें रानी की डोली डिजाइन बनाकर इसे और अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें... Silver Chain Bichhiya: वट सावित्री पर पत्नी को दें चांदी की चेन वाली बिछिया, चुनें 6 खास डिजाइन