- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Linen Cotton Curtains: हैवी-भारी पर्दे नहीं, गर्मियों के सीजन में लगाएं ये 5 तरह के कर्टन
Linen Cotton Curtains: हैवी-भारी पर्दे नहीं, गर्मियों के सीजन में लगाएं ये 5 तरह के कर्टन
Budget Friendly Curtains For Summer: गर्मियों में हैवी पर्दों की जगह लगाएं लिनन और कॉटन कर्टन। ये हल्के, हवादार और स्टाइलिश होते हैं। देखें समर सीजन के लिए 5 बेस्ट लिनन-कॉटन कर्टन ऑप्शन, जो घर को ठंडा और फ्रेश लुक देंगे।

गर्मियों के मौसम में घर को ठंडा, हल्का और हवादार रखना सबसे जरूरी है। ऐसे में मोटे मखमल या भारी फैब्रिक के पर्दे न सिर्फ गर्मी बढ़ाते हैं बल्कि कमरे को भारी और भरा-भरा दिखाते हैं। समर सीजन के लिए लिनन और कॉटन कर्टन सबसे बेहतर माने जाते हैं। ये हल्के होते हैं, हवा और रोशनी दोनों को घर में मेंटन रखते हैं जिससे घर को फ्रेश लुक देते हैं। अगर आप भी इस गर्मी अपने घर का लुक और कूलिंग दोनों बेहतर बनाना चाहते हैं, तो इन 5 तरह के लिनन-कॉटन कर्टन को जरूर ट्राई करें। ये कर्टन 500 रुपये के अंदर आ जाएंगे, जो आपके बजट पर भी हावी नहीं होंगे।
प्योर लिनन कर्टन
प्योर लिनन कर्टन गर्मियों के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इनकी बुनावट ऐसी होती है कि हवा आसानी से आर-पार होती है और कमरा ठंडा बना रहता है। ये कर्टन मिनिमल, एलिगेंट और नेचुरल लुक देते हैं, खासकर लिविंग रूम और बेडरूम के लिए।
लिनन-कॉटन ब्लेंड कर्टन
अगर आप लिनन की कूलनेस और कॉटन की सॉफ्टनेस दोनों चाहते हैं, तो लिनन-कॉटन ब्लेंड कर्टन बेस्ट ऑप्शन हैं। ये न ज्यादा पतले होते हैं, न भारी। धूप को सॉफ्ट तरीके से फिल्टर करते हैं और प्राइवेसी भी बनाए रखते हैं।
लाइट कलर कॉटन कर्टन
सफेद, ऑफ-व्हाइट, बेज, पेस्टल ब्लू या मिंट ग्रीन जैसे हल्के रंगों के कॉटन कर्टन गर्मियों में गर्मी कम महसूस कराते हैं। ये सूरज की तेज रोशनी को रिफ्लेक्ट करते हैं और कमरे को खुला व बड़ा दिखाते हैं।
शीयर लिनन कर्टन
अगर आप चाहते हैं कि दिनभर नेचुरल लाइट आती रहे और घर में उमस न हो, तो शीयर लिनन कर्टन लगाएं। ये खासतौर पर बालकनी, ड्रॉइंग रूम और खिड़कियों के लिए परफेक्ट होते हैं। मोटे पर्दों के मुकाबले ये समर में काफी आरामदायक होते हैं।
प्रिंटेड कॉटन कर्टन
फ्लोरल, बोटैनिकल या लाइट जियोमेट्रिक प्रिंट वाले कॉटन कर्टन गर्मियों में घर को फ्रेश और वाइब्रेंट लुक देते हैं। ये कर्टन न सिर्फ आंखों को सुकून देते हैं बल्कि सीजनल डेकोर को भी अपडेट कर देते हैं।