Home Decor Ideas with Kitchen Items: घर बनवाने के बाद होम डेकोर के लिए बजट नहीं है तो रसोई की साधारण चीजों से बनाएं खूबसूरत यूनिक डेकोरेशन आइटम्स। बिना ज्यादा खर्च के दीवार, किचन और लिविंग रूम को दें स्टाइलिश लुक जानें आसान DIY आइडियाज जो हर कोई कर सकता है।

पक्का मकान बनवाना ही काफी नहीं है, इसे डेकोर करके सबसे अलग और यूनिक लुक देना आज के समय में सबसे बड़ा टास्क है। बाजार से लेकर ऑनलाइन Home & Kitchen Decor Items भरे पड़े हैं, जो स्टाइलिश ही नहीं लगते बल्कि सालों-साल की मजबूती भी देते हैं। हालांकि घर बनवाने के हर किसी का बजट अलग से इंटीरियर एलाऊ नहीं करता। ऐसे में काम टाले बिना DIY तरीका अपनाए। यहां देखें किचन में रखी चीजों से होम डेकोर आइटम बनाने का आसान तरीका, जो रसोई नहीं बल्कि कमरे और हाल के लिए भी इस्तेमाल किए ज सकते हैं।

वुडनबोर्ड और चम्मचों से बनाएं वॉल प्लांटर

पहले पौधे और फिर प्लांटर लाने में 1000रु तक खर्चा हो जाएंगे, इसकी बजाय आप सब्जी काटने वाले वुडन बोर्ड में 12-24 चम्मचों को आपस में बांधकर बुके तैयार करें। इसे वॉल हैंगिग के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ में छोटे-छोटे बो, स्टिकर्स और भी प्यारा लुक देंगे। वहीं, रसोई में लकड़ी के बर्तन भी हैं तो इस का वुडन बॉक्स तैयार करें, इसमें चम्मच, कीचेन, चाबी समेत रोजाना इस्तेमाल होने वाला सामान रखा जा सकता है।

स्टील के बर्तनों से सजाएं घर

इडली मेकर से लेकर स्टील तवा, एल्युमिनियम पैन भारतीयों घर में होता है। आपके पास भी एक्स्ट्रा या पुराने बर्तन पड़े हैं तो उनमें थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाते हुए कलरफुल आर्ट बनाएं। इसके लिए दीवार के पेंट के अनुसार कंट्रास्ट रंग का इस्तेमाल करें। साथ में मैचिंग बोतल, ग्लास और रिबन संग डेकोरेट कर दें। ये किचन ही नहीं बल्कि लिविंग रूम और बालकनी को एस्थेटिक-कोजी वाइब देने के लिए बेस्ट DIY डेकोर है।

ये भी पढ़ें- 1 चम्मच में देखों कमाल ! मरते पौधों में आ जाएगी जान

सब्जी के चमचों से बनाएं वॉल हैंगिंग

घर की दीवारों में जब तक वॉल हैंगिंग न हो मजा नहीं आती। अब ग्लास या फिर किसी अन्य मटेरियल पर इसे खरीदने के लिए 1000-2000रु तक खर्च करने पड़ सकते हैं। इसलिए किचन की चमचों को उठा लें और उसमें रंगीन कलर्स की हेल्प से मोनोक्रॉमिक, रस्टिंग या फिर कोई भी आर्ट बनाएं। लटकाने के लिए वुडन ब्लॉक और रस्सी लें। ये दीवार, खूंटे और यहां हुक से भी बांधा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- 10X10 बेडरूम को बड़ा दिखाने के 5 आसान तरीके, कमरा लगेगा डबल साइज

बेलन से बनाएं फ्लावर प्लांटर

रसोई में लकड़ी का बेलन हैं तो फ्रंट में थोड़ा सा छेद करते हुए आप फ्लावर प्लांट बना सकते हैं। इसमें असली या आर्टिफिशियल पौधे लगाएं। कम जगह में खाली दीवार को यूनिक बनाने के लिए ये बढ़िया रहेगा।

कद्दूकस बनेगा फ्लावर वास

कांच,स्टील या फिर किसी भी अन्य मटेरियल के फ्लावर वास 500रु के कम नहीं आते हैं। ऐसे में आप कद्दूकास का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आर्टिफिशियल ऑर्किड या फिर गुलाब रखने के लिए बेस्ट है।