- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- सिंपल लेकिन स्टाइलिश! 5 मिनिमल सेंटर टेबल डिजाइन जो घर को देंगी मॉडर्न वाइब
सिंपल लेकिन स्टाइलिश! 5 मिनिमल सेंटर टेबल डिजाइन जो घर को देंगी मॉडर्न वाइब
Minimal Cente Table: छोटे लिविंग एरिया के लिए 5 मिनिमल सेंटर टेबल डिजाइन जानें- ग्लास टॉप, नेस्टिंग, स्टोरेज, स्कैंडिनेवियन और राउंड टेबल। ओवरडेकोर से छुटकारा पाकर अपनाएं सिंपल लेकिन स्टाइलिश फर्नीचर जो घर को दे मॉडर्न वाइब।

आजकल कॉम्पैक्ट लिविंग एरिया में ज्यादा फर्नीचर और भारी-भरकम सजावट की जगह मिनिमल डिज़ाइन को पसंद किया जा रहा है। खासकर सेंटर टेबल, जो लिविंग रूम का फोकल पॉइंट होती है, अगर सिंपल और स्मार्ट हो तो पूरा स्पेस खुला और क्लीन दिखता है। ओवरडेकोर से छुटकारा पाने और मॉडर्न वाइब लाने के लिए सही सेंटर टेबल चुनना बेहद जरूरी है। यहां जानिए 5 ऐसे मिनिमल सेंटर टेबल डिज़ाइन जो छोटे घरों में भी स्टाइल और फंक्शन दोनों का संतुलन बनाए रखते हैं।
नेस्टिंग टेबल सेट
नेस्टिंग टेबल्स यानी दो या तीन छोटी टेबल्स का सेट, जो एक-दूसरे के नीचे फिट हो जाती हैं। जरूरत पड़ने पर बाहर निकालें, वरना कॉम्पैक्ट रख दें। यह डिजाइन छोटे अपार्टमेंट के लिए परफेक्ट है। वुडन या मैट फिनिश नेस्टिंग टेबल्स मिनिमल और फंक्शनल दोनों होती हैं।
स्लीक ग्लास टॉप सेंटर टेबल
अगर आपका लिविंग एरिया छोटा है, तो ग्लास टॉप टेबल बेस्ट ऑप्शन है। पारदर्शी ग्लास स्पेस को भरा हुआ नहीं दिखाता और कमरा बड़ा महसूस होता है। मेटल या वुडन फ्रेम के साथ स्लीक ग्लास टेबल मॉडर्न और एलिगेंट लुक देती है। इसे ज्यादा सजाने की जरूरत नहीं-बस एक छोटा प्लांटर या कॉफी टेबल बुक काफी है।
स्टोरेज वाली मिनिमल टेबल
मिनिमल का मतलब सिर्फ सादा नहीं, बल्कि स्मार्ट भी है। ऐसी सेंटर टेबल चुनें जिसमें अंदर छुपा स्टोरेज हो। मैगज़ीन, रिमोट या छोटी चीजें अंदर रखें और ऊपर का हिस्सा क्लटर-फ्री रखें। इससे लिविंग रूम साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखता है।
लो-हाइट स्कैंडिनेवियन डिजाइन
स्कैंडिनेवियन स्टाइल की लो-हाइट, हल्के रंग की वुडन टेबल्स इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। सिंपल लाइन्स, हल्का ओक या व्हाइट फिनिश और बिना ज्यादा डिटेलिंग-यही इसकी खासियत है। यह डिजाइन घर को सॉफ्ट और मॉडर्न टच देता है।
राउंड मिनिमल टेबल
राउंड शेप सेंटर टेबल छोटे स्पेस के लिए बेहतर होती है क्योंकि इसमें कोने नहीं होते, जिससे मूवमेंट आसान रहता है। मेटल बेस और मार्बल या वुड टॉप के साथ राउंड टेबल बेहद स्टाइलिश लगती है। यह डिजाइन मॉडर्न और कोजा दोनों फील देता है।