- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- बालों का श्रृंगार मोगरा के बिना अधूरा! जानें अलग-अलग राज्यों की Mogra Hairstyle
बालों का श्रृंगार मोगरा के बिना अधूरा! जानें अलग-अलग राज्यों की Mogra Hairstyle
Mogra Hairstyle History: मोगरा भारतीय नारी की पहचान है। सदियों से महिलाएं इस फूल का इस्तेमाल श्रृंगार में करती आ रही हैं। कभी परफ्यूम बनाकर , तो कभी बालों में सजाकर। इस खुशबूदार फूल का जानें महत्व और जर्नी।

मोगरा क्या है और इसका सांस्कृतिक महत्व
मोगरा आमतौर पर बालों को पीछे या सिर के निचले हिस्से में जूड़े के रूप में बांधकर बनाया जाता है। शादी, पूजा-पाठ, फेस्टिवल में महिलाएं इस लगाकर खुद को निखारती हैं। मोगरा का गजरा या फिर हेयर एक्सेसरीज बनाया जाता है।

दक्षिण भारत में मोगरा का गजरा
दक्षिण भारत की महिलाओं की पहचान ही मोगरा का गजरा होता है। यहां पर महिलाएं रोजाना मोगरा का गजरा बालों में लगाती है। बन, या ओपन हेयर में हर रोज वो इसे लगाना पसंद करती हैं। यहां पर मोगरा गजरा में चमेली या फिर दूसरे फ्लावर का इस्तेमाल किया जाता है।
उत्तर भारत में कैसे यूज किया जाता है मोगरा
उत्तर भारत में मोगरा के फूल के साथ गुलाब या दूसरे फूल को जोड़कर गजराया बनाया जाता है। शादी या फिर करवा चौथ पर हेयरस्टाइल के साथ ज्यादातर गजरे का यूज किया जाता है। ज्यादातर बन के साथ मोगरा गजरा यूज किया जाता है।
महाराष्ट्र और कर्नाटक का पारंपरिक जूड़ा
महाराष्ट्र और कर्नाटक में महिलाएं लो बन में मोगरा गजरा को पारंपरिक नौवारी साड़ी या इलकल साड़ी के साथ अपनाती हैं। यहां मोगरा सादगी और मजबूती का प्रतीक माना जाता है, जिसे हल्के फूलों या गोल्डन हेयर पिन्स से सजाया जाता है।
पूर्वी भारत की सरल और सॉफ्ट हेयरस्टाइल
बंगाल और ओडिशा में हेयरस्टाइल आमतौर पर सिंपल मोगरा या साइड बन के रूप में होती है। यहां महिलाएं इसे हल्के फूलों या बिना किसी सजावट के भी अपनाती हैं, जिससे एक सॉफ्ट और ग्रेसफुल लुक मिलता है।
आधुनिक फैशन में मोगरा की वापसी
आज के समय में मोगरा ने मॉडर्न टच के साथ वापसी की है। फ्यूजन हेयरस्टाइल में भी इसका इस्तेमाल होने लगता है। युवतियां अब इसे इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी कैरी कर रही हैं।
और पढ़ें: White Gajra Hairstyle: व्हाइट गजरा हेयरस्टाइल से फ्लॉन्ट करें सादगी
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.