Henna Hair Care Tips: क्या आप हर महीने बालों में मेहंदी लगाती हैं? जानिए मेहंदी लगाते समय होने वाली 4 आम गलतियां, जो बालों को रूखा, बेजान और कमजोर बना सकती हैं। सही तरीका अपनाकर बालों को रखें स्वस्थ और चमकदार।
ज्यादा केमिकल के कारण कई महिलाएं और पुरुष डाई लगाने के बजाय बालों में मेहंदी लगाने का ऑप्शन चुनते हैं। मेहंदी बालों को लाल रंग में रंग देती है और हार्ड केमिकल के नुकसान से भी बचाती है। लेकिन अगर आप लंबे समय से मेहंदी लगा रहे हैं, तो कुछ सावधानियां आपको जरूर बरतनी चाहिए वरना बालों से लगाकर स्कैल्प संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
महीने में कई बार मेहंदी लगाने से बचें
मेहंदी में भले ही नेचुरल कलर क्वालिटी होती हो लेकिन यह बालों के मॉइश्चर को कम करती है। महीने में कई बार मेहंदी लगाना बंद करें। इसके बजाय आप रूट टच दे सकते हैं।
मेहंदी में न मिलाएं कई चीजें
नींबू, अंडा, दही चाय पत्ती जैसी कई सारी चीजों को एक साथ मेहंदी में मिला देना सही नहीं है। जरूरत से ज्यादा चीजें मिलाने के बाद जब स्कैल्प में मेहंदी लगती है, तो यह कई बार एलर्जी की समस्या पैदा कर देती है। बालों के लिए जरूरी चीजों को ही केवल मेहंदी में मिलाएं। ऐसा करके एलर्जी से बचा जा सकता है।
और पढ़ें: ₹ 500 में बर्थडे पार्टी डेकोर के 5 आइडिया, हर कोई देखते ही करेगा तारीफ
तुरंत शैंपू करने से बचें
मेहंदी लगाने के बाद शैंपू करना बिल्कुल सही नहीं है। मेहंदी हटाने के तुरंत बाद शैंपू करने से बालों की कोटिंग भी कम होने लगती है। आप चाहे तो 24 घंटे बाद शैंपू कर सकते हैं।
हेयर को करें मॉश्चराइज
मेहंदी बालों को ड्राई बना देती है इसलिए आपको मेहंदी को साफ करने के बाद इसमें हल्का हेयर ऑयल, हेयर सीरम या फिर डीप कंडीशनिंग हेयर मास्क का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से बाल स्मूद हो जाएंगे।
और पढ़ें: गुरु पूर्णिमा पर टीचर्स पहनें 6 कॉटन सूट, क्लासरूम में दिखेंगी सबसे अलग
