MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Mother's day celebration ideas: अपनी मां के दिन को बनाना है और खास, तो उनके साथ प्लान करें ये 8 चीजें

Mother's day celebration ideas: अपनी मां के दिन को बनाना है और खास, तो उनके साथ प्लान करें ये 8 चीजें

लाइफस्टाइल डेस्क: इस साल 14 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। ऐसे में इस दिन आप अपनी मां के लिए कुछ खास करना चाहते हैं, तो इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए आप ये 8 चीजें अपनी मां के लिए प्लान कर सकते हैं...

2 Min read
Author : Deepali Virk
| Updated : May 13 2023, 02:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
एक स्पेशल मील तैयार करें
Image Credit : Getty

एक स्पेशल मील तैयार करें

मदर्स डे पर अपनी मां के पसंदीदा खाने की डिश को पकाएं या ऑर्डर करें, और खाने की टेबल पर उनके पसंदीदा फूलों और कैंडल को सजाकर उनके इस दिन को खास बनाएं।

28
एक साथ फन करें
Image Credit : Getty

एक साथ फन करें

एक फन एक्टिविटी का प्लान करें, जो आपकी मां को पसंद हो, जैसे पिकनिक, एक स्मॉल ट्रिप या एक स्पा डे। आप ऐसा कुछ प्लान कर सकते हैं, जिसे आप एक साथ कर सकते हैं, जैसे कि कुकिंग क्लास लेना या ब्यूटी पार्लर में जाकर खुद को पैंपर करना।

38
सरप्राइज पार्टी प्लान करें
Image Credit : Getty

सरप्राइज पार्टी प्लान करें

अपने परिवार के साथ सरप्राइज पार्टी प्लान करें। आप पार्टी प्लेस को उनके पसंदीदा रंगों से सजा सकते हैं, और एक केक या मिठाई ले सकते हैं। आप सभी से अपनी मां के बारे में कोई मोमेंट शेयर करने के लिए भी कह सकते हैं।

48
एक लेटर लिखें
Image Credit : Getty

एक लेटर लिखें

आपकी मां ने आपके लिए जो कुछ भी किया है, उनके लिए अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस करते हुए एक लेटर लिखें। उन्हें बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं और कुछ अच्छे पल याद करें, जो आपने एक साथ शेयर किए हैं।

58
उन्हें घुमाने ले जाएं
Image Credit : Getty

उन्हें घुमाने ले जाएं

अगर आपकी मां को घूमने का शौक है, तो उन्हें ऐसी जगह घुमाने ले जाएं, जहां वह हमेशा से जाना चाहती हों। यह कुछ नई यादें बनाने और साथ में क्वालिटी टाइम बिताने का एक शानदार तरीका है।

68
उनके नाम पर दान करें
Image Credit : Getty

उनके नाम पर दान करें

किसी गरीब या असहाय लोगों को अपनी मां के नाम पर दान करें। यह दिखाता है कि आप उनके मूल्यों की परवाह करते हैं।

78
सोच समझकर दें गिफ्ट
Image Credit : Getty

सोच समझकर दें गिफ्ट

अपनी मां को सोच समझकर गिफ्ट दें जिससे पता चले कि आप उनकी कितनी कद्र करते हैं। यह हैंडमेड कुछ हो सकता है, जैसे कि एक फोटो एलबम या स्क्रैपबुक, या कुछ यूजफुल आइटम आदि।

88
साथ में क्वालिटी टाइम बिताएं
Image Credit : Getty

साथ में क्वालिटी टाइम बिताएं

आप अपनी मां को जो सबसे कीमती तोहफा दे सकते हैं, वह है आपका समय और कुछ एक्स्ट्रा केयर। कुछ ऐसा करने के लिए साथ में क्वालिटी टाइम बिताएं जो आप दोनों को पसंद हो, जैसे कि मूवी देखना या पार्क में टहलना।

और पढ़ें- Mother's day 2023: मां-बेटी के रिश्ते को मजबूत बनाती है ये 7 आदतें, आप भी आज से करें लाइफ में शामिल

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Barbie Look Hairstyle: अप्सरा लुक घर पर, चुनें 7 बार्बी हेयरस्टाइल
Recommended image2
Wamiqa Gabbi के 7 मॉडर्न हेयरस्टाइल, फूले गालों को बनाएं शार्प और स्लिम
Recommended image3
Cat Eye Sunglasses: शार्प फेस लुक और सन प्रोटेक्शन के लिए बेस्ट चॉइस
Recommended image4
Aluminum Gate Bathroom Door Designs: पानी फंगस से सेफ, बाथरूम के एल्युमिनियम दरवाजा डिजाइन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved