Mother’s Day DIY Decoration: मदर्स डे पर फेयरी लाइट्स, फोटो मेमोरी वॉल, पेपर हार्ट गारलैंड, फूलों की सजावट और DIY डेकोरेशन जैसी आसान चीजों से आप अपने घर को शानदार लुक दे सकते हैं।

Mother’s Day Celebration Ideas: अगर आप भी अपनी मम्मी के साथ मदर्स डे को यादगार और खास बनाना चाहते हैं, लेकिन डेकोरेशन और सेलिब्रेशन पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। थोड़ी सी क्रिएटिविटी और घर में मौजूद चीजों की मदद से आप बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने वाला मदर्स डे सेलिब्रेशन कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मदर्स डे फोटो मेमोरी वॉल बनाएं

मदर्स डे डेकोरेशन के लिए आप एक खूबसूरत फोटो मेमोरी वॉल बना सकते हैं। इसके लिए मां के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरों का प्रिंट आउट निकालें। इन्हें हार्ट या सर्कल शेप में काटें। अब रस्सी और पिन की मदद से इन फोटोज को हैंग करें। साथ में फेयरी लाइट्स, पेपर फ्लावर और छोटे छोटे नोट्स लगाकर कमरे की दीवार को सजाएं। यह डेकोरेशन आपकी मां को जरूर इमोशनल कर देगा।

और पढे़ं- Mothers Day Card Ideas: पुरानी यादों में जोड़े नए रंग, मदर्स डे पर बनाएं पॉपअप हैंडमेड कार्ड

DIY पेपर हार्ट गारलैंड बनाएं

मदर्स डे पर मम्मी को सरप्राइज देने के लिए आप DIY पेपर हार्ट गारलैंड भी बना सकते हैं। रंगीन पेपर को हार्ट शेप में काटकर धागे से चिपकाएं और दीवार या पर्दों पर लटकाएं। यह आसान और बजट फ्रेंडली डेकोरेशन आइडिया है, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।

रिंग लाइट डेकोरेशन करें

अगर आपके पास लोहे या एल्युमिनियम की बड़ी रिंग पड़ी हुई है, तो आप उसमें फेयरी लाइट्स और फूल लगाकर खूबसूरत डेकोरेशन कर सकते हैं। इसे स्टैंड की मदद से किसी दीवार पर लगाएं और इसके साथ मदर्स डे थीम बनाकर एक सुंदर फोटो कॉर्नर तैयार करें।

कैंडल और फेयरी लाइट्स कॉर्नर बनाएं

कमरे के एक कोने में सेंटेड कैंडल्स रखें और फेयरी लाइट्स लगाएं। साथ में छोटे फूलदान और फोटो फ्रेम रखें। इससे कमरे में रिलैक्सिंग माहौल बनेगा और बहुत ही वॉर्म वाइब मिलेगी।

बजट फ्रेंडली रूम डेकोरेशन आइडिया

आप अपनी मॉम के रूम को भी मदर्स डे पर खास तरीके से सजा सकते हैं। इसके लिए कुछ फूलों की पंखुड़ियों को पंखे के ऊपर बिखेरकर रखें। बेड के ऊपर खूबसूरत सा फूलों का हार्ट बनाएं और बीच में कुछ कैंडल्स रखें। जब मम्मी रूम में आएंगी और पंखा चालू होगा, तो उनके ऊपर फूलों की बारिश होगी। यह सरप्राइज उन्हें बेहद खास महसूस कराएगा।