MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • 25+Shayri On Mothers's Day: मदर्स डे पर मां के लिए भेजें 25+ दिल छू लेने वाली शायरी

25+Shayri On Mothers's Day: मदर्स डे पर मां के लिए भेजें 25+ दिल छू लेने वाली शायरी

Mother's Day Shayari: 10 मई को पूरी दुनिया में मदर्स डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर मां के लिए 25 से ज्यादा शायरी हम यहां पर बता रहे हैं, जिसे आप अपनी मां को भेज सकते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करके मां से प्यार जता सकते हैं। 

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : May 10 2026, 07:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : chatgpt AI

मां सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास होती हैं। मदर्स डे के इस खास मौके पर मां के प्यार, त्याग और ममता को सेलिब्रेट करने के लिए भेजें दिल छू लेने वाली शायरी और प्यारे मैसेज।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : Gemini AI

मां के लिए शायरी 

1.मां ने लिखा है खत में जहां जाओ खुश रहो

मुझ को भले न याद करो घर न भूलना

2.इसलिए चल न सका कोई भी खंजर मुझ पर

मेरी शह-रग पे मिरी मां की दुआ रक्खी थी

3.अब इक रूमाल मेरे साथ का है

जो मेरी वालिदा के हाथ का है

4.एक मुद्दत से मिरी मां नहीं सोई 'ताबिश'

मैं ने इक बार कहा था मुझे डर लगता है

5.घेर लेने को जब बलाएं आ गई,

ढाल बनकर मां की दुआएं आ गईं!

35
Image Credit : PINTEREST

मां के लिए बेस्ट शायरी

6.किताबों से निकल कर तितलियां गजलें सुनाती हैं

टिफन रखती है मेरी मां तो बस्ता मुस्कुराता है

7.इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है

मां बहुत गुस्से में होती है तो रो देती है

8.जब भी कश्ती मिरी सैलाब में आ जाती है

माँ दुआ करती हुई ख्वाब में आ जाती है

9. किसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकां आई

मैं घर में सब से छोटा था मिरे हिस्से में मां आई

10.अब इक रूमाल मेरे साथ का है

जो मेरी वालिदा के हाथ का है

11.लबों पर उसके कभी बददुआ नहीं होती

बस एक मां है जो मुझसे खफा नहीं होती!

45
Image Credit : AI

मां के लिए खूबसूरत शायरी

12. तेरे दामन में सितारे हैं तो होंगे ऐ फलक

मुझ को अपनी मां की मैली ओढ़नी अच्छी लगी!

13.ये ऐसा कर्ज है जो मैं अदा कर ही नहीं सकता

मैं जब तक घर न लौटूं मेरी मां सज्दे में रहती है!

14.खुद को इस भीड़ में तन्हा नहीं होने देंगे

मां तुझे हम अभी बूढ़ा नहीं होने देंगे!

15.जब तक रहा हूं धूप में चादर बना रहा

मैं अपनी मां का आखिरी जेवर बना रहा!

16.कल अपने-आप को देखा था मां की आंखों में

ये आईना हमें बूढ़ा नहीं बताता है!

17.मुसीबत के दिनों में मां हमेशा साथ रहती है

पैगंबर क्या परेशानी में उम्मत छोड़ सकता है!

Mothers Day Special Surprise: इस मदर्स डे बनाएं दिन को यादगार, अपनाएं दिल छू लेने वाले आइडिया

55
Image Credit : AI

मां को भेजें ये शायरी

18. मां की दुआ हर दर्द को मिटा देती है,

उसकी मुस्कान जिंदगी सजा देती है।

19. मां से बढ़कर कोई दौलत नहीं होती,

उसके प्यार की कोई कीमत नहीं होती।

20.हर रिश्ते में मिलावट देखी,

मां के प्यार में ही सच्चाई देखी।

21. मां की ममता समंदर से गहरी होती है,

उसकी हर बात दिल को सुकून देती है।

22. मां के बिना घर अधूरा लगता है,

उसके साथ हर दिन त्योहार लगता है।

23. दुनिया साथ छोड़ दे,

मां कभी साथ नहीं छोड़ती।

24. मां हर दर्द छुपाकर बच्चों को खुश रखती है।

मां की ममता भगवान का सबसे सुंदर रूप है।

25. मां का हाथ सिर पर हो,

तो हर मुश्किल आसान लगती है।

26. मेरी हर खुशी का राज हो तुम,

मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास हो तुम,

जिसके बिना अधूरी है मेरी दुनिया,

वो प्यारी सी मां हो तुम।

27. मां की दुआ वक्त तो क्या,

नसीब भी बदल देती है,

मां की मोहब्बत जिंदगी को

जन्नत बना देती है।

28. हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,

हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,

29.हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए,

पर मां अकेली ही काफी है जिंदगी सजाने के लिए।

और पढ़ें: Gajra Hairdo: मदर्स डे पर मां को करें रेडी, गजरा से सजाएं उनके बाल

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)
मदर्स डे

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mini Fountain Designs: मिनी फाउंटेन 6 डिजाइन, छोटा लिविंग एरिया भी लगेगा लविश
Recommended image2
मदर्स डे पर मां-बेटी और बहनें पहनें ट्विनिंग आउटफिट, दिखेगा खास बॉन्ड
Recommended image3
Gajra Hairdo: मदर्स डे पर मां को करें रेडी, गजरा से सजाएं उनके बाल
Recommended image4
Mothers Day Special Surprise: इस मदर्स डे बनाएं दिन को यादगार, अपनाएं दिल छू लेने वाले आइडिया
Recommended image5
पॉकेट कॉटन मैक्सी ड्रेस, डेली वियर के लिए 6 समर वियर डिजाइन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved