Traditional Mehandi Designs: पेस्टल लहंगे के साथ सफेद मेहंदी या स्टिक-ऑन टैटू लगाकर हाथों को दें स्टाइलिश लुक। जानिए कैसे ग्लिटर, 3D और व्हाइट मेहंदी से मिनटों में पाएं खूबसूरत हाथ। 

Latest mehandi designs: शादी या फिर किसी फंक्शन के लिए जा रही हैं और हाथों को सजाना है तो हिना मेहंदी का विकल्प नहीं चुना जा सकता है। आप हिना के बजाय मेहंदी के तीन से चार विकल्प चुन सकती हैं। जानिए हाथों को सजाने के लिए मेहंदी के कौन-से डिजाइन चुने जा सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ग्लिटर मेहंदी डिजाइन

View post on Instagram

हाथों को सजाने के लिए ग्लिटर मेहंदी हाथों में मिनटों में सजा सकती हैं। ग्लिटर मेहंदी में आप रेनबो कलर के साथ निऑन कलर का चुनाव करें। ऐसे रंग दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं और हाथों में अलग सी चमक दिखने लगती है। आपको ग्लिटर मेहंदी को हिना मेहंदी जैसे ही लगाना होता है। फ्लोरल डिजाइन बनाकर हाथों को रंग लें और खूबसूरत दिखें। 

हाथों में सजाएं सफेद मेहंदी

View post on Instagram

हाथों में साफ चाहे तो सिर्फ सफेद रंग की मेहंदी भी लगा सकती हैं। पेस्टल लहंगे के साथ सफेद मेहंदी दिखने में खूबसूरत लगता है। ऑनलाइन व्हाइट मेहंदी खरीदकर आप मिनटों में इसे हाथों में सजा सकती हैं। आप चाहे तो हल्के डिजाइन बनाकर खुद को खूबसूरत दिखाएं।

स्टिक ऑन मेहंदी टैटू

हाथों को सजाने के लिए आप हिना मेहंदी के बजाय स्टिक ऑन मेहंदी का विकल्प चुनें। ऐसी मेहंदी को आसानी से वॉटरप्रूफ स्टीकर्स मिल जाएंगे जिसे कुछ मिनटों में ही हाथों में सजाकर सुंदर दिखा जा सकता है। आप कम या फिर अधिक घने स्टीकर मेहंदी के डिजाइन चुनें और हाथों को खूबसूरत दिखाएं। 3 D मेहंदी में हसीन दिखें और लोगों से तारीफे पाएं।