Nora fatehi 5 minute soft glam makeup: नोरा फतेही जैसा सॉफ्ट ग्लैम मेकअप और ब्लू स्मोकी आई लुक घर पर सिर्फ 5 से 10 मिनट में क्रिएट करें। जानें ग्लोइंग बेस, डीप ब्लू आईशैडो और न्यूड पिंक लिप्स से यह ग्लैमरस लुक पाने का आसान तरीका।

सॉफ्ट ग्लैम मेकअप के साथ ब्लू स्मोकी आई लुक के साथ एक्ट्रेस नोरा फतेही ने हाल ही में इंस्टाग्राम में फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में एक्ट्रेस ब्लू कलर की फैंसी वन पीस में दिख रही हैं। अगर आपको भी ऐसा ही मेकअप चाहिए, तो इसे आसानी से घर में 5 से 10 मिनट में क्रिएट किया जा सकता है। जानते हैं कि कैसे नोरा फतेही जैसा ग्लैमरस मेकअप घर में किया जा सकता है।

ग्लोइंग बेस से मेकअप करें शुरू

सबसे पहले चेहरे को साफ करके उसे अच्छी तरीके से मॉइश्चराइज करें और उसके बाद से प्राइमर का इस्तेमाल करें। प्राइमर लगाना बेहद जरूरी है ताकि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे। इस लुक में नोरा का फेस बहुत ज्यादा मैट नहीं है इसलिए आपको फाउंडेशन की हल्की लेयर इस्तेमाल करना चाहिए। अगर चेहरे में दाग धब्बे हैं, तो आप कंसीलर से अंडर आई एरिया और दाग धब्बों को कवर कर सकती हैं। चेहरे पर हल्का क्रीम ब्लश और सॉफ्ट कंटूर लगाने से नेचुरल लुक मिलेगा।

डीप ब्लू आईशैडो

नोरा फतेही की तरह आप पलकों पर न्यूड या ब्राउन ट्रांजिशन शेड लगा सकती हैं। बाहरी कॉर्नर पर ब्लैक या डीप चारकोल शेड लगाएं। अब धीरे-धीरे ब्लेंड करें और इसके बाद डीप नेवी ब्लू आईशैडो को आंखों के आउटर कॉर्नर पर क्रीज पर लगाएं।

शिमरी आईशैडो से पाएं ग्लैम टच

आंखों के बीच और इनर कॉर्नर पर सिल्वर, ब्लू या सिल्वर-ग्रे शिमरी आईशैडो लगाएं। आंखों पर स्मोकी इफेक्ट दिखाने के लिए ग्लैम लुक क्रिएट करें। 

लोअर लैश लाइन में स्मोकी लुक

लोअर लैश लाइन पर भी ब्लैक या डीप ब्लू आईशैडो को लगाएं। इसे ऊपरी पलकों के साथ लोअर लैश लाइन में ब्लेंड करें। बाद में ब्लैक काजल और मस्कारा लगाकर आंखों का मेकअप लुक पूरा करें।

और पढ़ें: सफाई के बाद भी नहीं चमकते बर्तन? चुटकियों में पीतल, कांसा, स्टील चमका देगा ये पाउडर

आइब्रो को रखें नेचुरल

अगर आंखों को बोल्ड मेकअप लुक दे रही हैं, तो आइब्रो को बहुत ज्यादा डार्क करने की जरूरत नहीं। आइब्रो को ब्रश से सेट करके ब्रो पेंसिल की मदद से फिल करें। 

न्यूड पिंक लिप्स से मेकअप करें पूरा

आंखों पर बोल्ड मेकअप होने के कारण होंठों को सॉफ्ट लुक मिलेगा। रोसी न्यूड या म्यूटेड पिंक लिपस्टिक लगाकर खूबसूरत दिखें और खुद को फैंसी दिखाएं। इस लुक के साथ आप बालों को खुला रख सकती हैं।

और पढ़ें: Daily Wear Tops Earring: रोज पहनने के लिए डेलीवियर टॉप्स, देखें पसंद की डिजाइन