Homemade dishwash powder: बर्तनों की चिकनाई और गंदगी साफ करने के लिए घर पर बनाएं आसान होममेड डिशवॉश पाउडर। जानें गेहूं के आटे, नमक, सर्फ, साइट्रिक एसिड और बेकिंग सोडा से स्टील, पीतल और कॉपर के बर्तन चमकाने का तरीका।

अगर बर्तन साफ करने के बाद भी उसमें चिकनाई या गंदगी लगी रहती है, तो आपको अलग तरीके के डिशवॉशर पाउडर की जरूरत है। आप कांसे से लगाकर स्टील या पीतल के बर्तन को स्पेशल पाउडर से साफ कर सकती हैं। इसे आसानी से घर में बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए आपको नींबू की जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्कि मिक्सी जार में पीसकर यह पाउडर बनाकर रख लें और महीने भर तक इस्तेमाल करें। आइए जानते हैं कि विभिन्न प्रकार के बर्तनों को साफ करने के लिए किस तरीके से होममेड डिश वॉश पाउडर बनाया जा सकता है।

होममेड डिशवॉश पाउडर कैसे बनाएं?

सस्ता और बर्तनों में चमक लाने वाला होममेड डिशवॉश पाउडर घर में बनाने के लिए आपको कुछ बेसिक चीजों की जरूरत पड़ेगी।

  • गेंहू का आटा
  • नमक
  • थोड़ा सर्फ
  • साइ्ट्रिक एसिड
  • थोड़ा बेकिंग सोडा

सभी सामग्री को बिना पानी डाले मिक्सी जार में पीस लें। इसके बाद इसे किसी सूखे प्लास्टिक जार में बंद करके रख लें। अब जब भी बर्तन साफ करने हो, एक कटोरी में पाउडर निकाल लें और बर्तनों में डालकर हल्का रगडें। ऐसा करने से हल्के साफ होने वाले बर्तन भी चमक उठेंगे।

View post on Instagram

और पढ़ें: मानसून में कपड़े सुखाने की टेंशन होगी खत्म, 6 हैक्स बचाएंगी घंटों का इंतजार

पीतल- कॉपर के बर्तन भी होंगे साफ

आप होममेड पाउडर से सिर्फ स्टील के ही नहीं बल्कि पीतल और कॉपर के बर्तनों को भी चमका सकती हैं। ऐसे बर्तन अगर बहुत काले हैं, तो उनमे पाउडर को हल्का सा गीला करके लगा कर रख दें। कुछ समय बाद स्क्रबर चलाकर धो लें। बर्तन चाहे कितने भी पुराने हो, वो चमक उठेंगे। 

जले बर्तनों को साफ करने के लिए टिप्स

बर्तनों पर जमी जिद्दी चिकनाई के साथ जलेपन को साफ करने के लिए पाउडर लगाने से पहले उन्हें थोड़ी देर गुनगुने पानी में भिगोकर रखें। इससे जला हुआ खाना बर्तन आसानी से साफ निकल जाएगा। पीतल और कॉपर के बर्तनों को धोने के बाद तुरंत सूखे कपड़े से पोंछना बेहद जरूरी है, ताकि चमक फीकी न पड़े।

और पढ़ें: फोटो लगाने के 5 क्रिएटिव आइडिया, साथ में करें खाली दीवार का मेकओवर