- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इटली से लेकर श्रीलंका तक इन देशों में भी खेली जाती है रंग भरी होली
सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इटली से लेकर श्रीलंका तक इन देशों में भी खेली जाती है रंग भरी होली
Holi celebration: होली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसमें रंग और गुलाल के साथ लोग इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह त्योहार से भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

म्यांमार
भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में होली का त्योहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसे मेकांग और थिंगयान नाम से जाना जाता है। यह त्योहार नए साल के रूप में मनाया जाता है। लोग यहां पर रंग और पानी की बौछार एक दूसरे पर करते हैं।

नेपाल
भारत के एक और पड़ोसी मुल्क नेपाल में भी होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यहां गुब्बारे में पानी भरकर लोग एक दूसरे पर फेंकते हैं और रंगों में लोगों को डुबाने के लिए बड़े-बड़े टब लगाते हैं।
मॉरिशस
मॉरिशस में होलिका दहन का त्योहार मनाया जाता है और इसे खेती किसानी से जुड़ा एक बहुत बड़ा त्योहार माना जाता है, जो बसंत पंचमी से शुरू होता है और 40 दिन तक चलता है।
इटली
जी हां, इटली में भी होली जैसा त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसे ऑरेंज बैटल कहा जाता है। हालांकि, यह होली के दिन नहीं बल्कि जनवरी में मनाया जाता है और यहां पर लोग एक दूसरे पर टमाटर भी फेंकते हैं।
श्रीलंका
भारत के पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में भी होली का त्योहार रंगों के साथ मनाया जाता है। यहां लाल, हरे, पीले और गुलाबी रंग के साथ लोग होली खेलते हैं और एक दूसरे पर पिचकारियों से पानी भी फेंकते हैं।
इन देशों में भी मनाई जाती है होली
भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, फिजी त्रिनिदाद और टोबैगो, जमैका, रोम, स्पेन, दक्षिण कोरिया और अमेरिका में भी कई जगह धूमधाम से होली मनाई जाती है।
और पढ़ें- गुजिया से पूरन पोली तक होली पर जरूर बनाएं ये 7 ट्रेडिशनल रेसिपी
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.