कपूर सिर्फ पूजा के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत और साफ़-सफ़ाई के लिए भी बेहद फ़ायदेमंद है। यह डैंड्रफ़, सर्दी-ज़ुकाम, पैरों की सूजन और कीड़ों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
लाइफस्टाइल डेस्क: घर में पूजा पाठ के दौरान कपूर का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। यह शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि घर में इसे जलाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है और घर से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। इतना ही नहीं कपूर की गंध से मन भी शांत होता है और एकाग्रता बढ़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपूर का इस्तेमाल केवल पूजा में ही नहीं बल्कि साफ सफाई और स्वास्थ्य के लिए भी किया जा सकता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कपूर का इस्तेमाल आप कैसे कर सकते हैं।

पूजा के अलावा इन चीजों में इस्तेमाल करें कपूर
ऑक्सीजन लेवल बढ़ाएं
एक्सपर्ट्स के अनुसार, कपूर में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो वातावरण में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाते हैं। यदि आपको घर में घुटन महसूस हो रही है, तो आप थोड़ा सा कपूर जलाकर पूरे घर में इसकी लो को घुमा दें, ऐसा करने से ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है।
डैंड्रफ को दूर करें
सर्दी के दौरान बालों में बहुत ज्यादा डैंड्रफ हो जाता है। ऐसे में आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। दो चम्मच नारियल तेल में कपूर को पीसकर मिलाएं। इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करें। आप देखेंगे कि आपके सिर से डैंड्रफ धीरे-धीरे कम होने लगेगा।
ये भी पढे़ं-सर्दी-खांसी 1 दिन में हो जाएगी गायब, अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खे
Kitchen Hacks: चुटकियों में निपटेगा काम ! देखें समय बचाने के स्मार्ट तरीके
सर्दी जुकाम को कम करें
कपूर में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जिससे सांस संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। अगर आपको सर्दी जुकाम के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो पानी में कपूर डालकर उबाल लें और उसकी भाप लें, इससे सर्दी से जल्दी राहत मिलेगी।
पैरों की सूजन को कम करें
अगर आपके पैर में सूजन बनी रहती है और दर्द रहता है, तो आप गर्म पानी में कपूर और नमक मिलाकर अपने पैरों को डालकर कुछ देर के लिए सेंके। इससे पैरों की सूजन कम होती है।
मच्छर और कीड़े से छुटकारा दिलाएं
घर में अगर बहुत ज्यादा मच्छर और कीड़े आते हैं, तो शाम के समय एक कटोरी में कपूर जलाएं और उसे कमरे में रखें। इसकी गंध से मच्छर और कीड़े दूर भागते हैं। आप अलमारी में कपड़ों के बीच में भी कपूर को लपेटकर रख सकते हैं, इससे कपड़ों में भी कीड़े नहीं लगते हैं।
