- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- DIY Old Clay Pot Craft: पुराने मटके को ना समझे बेकार, बनाएं ये 6 बेहतरीन क्राइफ्ट आइटम्स
DIY Old Clay Pot Craft: पुराने मटके को ना समझे बेकार, बनाएं ये 6 बेहतरीन क्राइफ्ट आइटम्स
Diy Old Clay Pot Craft: गर्मी में पुराने मटके को फेंकने की बजाय आप उनसे घर सजा सकते हैं। यहां हम कुछ खूबसूरत DIY आइडियाज बता रहे हैं, जिनसे आप अपने घर को ट्रेडिशनल और एस्थेटिक लुक दे सकते हैं।

घर में पड़े बड़े या छोटे मटके अक्सर बेकार लगते हैं, लेकिन अगर थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाई जाए, तो शानदार डेकोर आइटम्स में बदला जा सकता है। ये न सिर्फ आपके घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि बजट फ्रेंडली भी होते हैं। आइए जानते हैं 6 आसान डीआईवाई क्राफ्ट आइडियाज।
क्ले पॉट लैंटर्न
पुराने मटके में कटिंग करके उसमें कैंडल या फेयरी लाइट्स लगाएं। यह आपके बालकनी या गार्डन को रॉयल और वॉर्म लुक देता है। मटके की कटिंग करने से पहले उसे पानी में भिगोना ना भूलें। इससे मटका आसानी से कटता है। आप मटके को अपने पसंद के रंग से पेंट भी कर सकते हैं।
मटके से बनाएं गणपति
बड़े और छोटे मटके से गणपति जी की मूर्ति बनाएं। दो मटकों को जोड़कर और क्ले के इस्तेमाल करके ये खूबसूरत गणपति जी को बनाया गया है। मटके को पहले खूबसूरत तरीके से कट किया गया है। इसके बाद रंगों, पेंट और डेकोरेटिव आइटम्स से आंख, सूंड और मुकुट जैसी डिटेलिंग की गई है। आखिर में इसे फूल, दीया या लाइट्स से सजाकर सुंदर गणपति डेकोर तैयार किया गया है।
पेंटेड प्लांटर
मटके को कलरफुल पेंट, हैंड पेंटिंग या टेक्सचर डिजाइन देकर प्लांटर बना लें। यह लिविंग रूम या विंडो एरिया के लिए परफेक्ट है। मटके को पेंट करना एक सुकून भरा काम भी होता है।
कैंडल होल्डर
छोटे मटकों को सजाकर उनमें कैंडल रखें। यह टेबल डेकोर के लिए बहुत ही एस्थेटिक और क्लासी ऑप्शन है।
इसे भी पढ़ें: Golden Metal Planter: लिविंग रूम को दें सोने सा टच! इंडोर प्लांट के लिए 8+बेस्ट गोल्डन मेटल प्लांटर
छोटे मटके से बनाएं हैंगिग गार्डन
अगर आपके पास बहुत सारे छोटे मटके पड़े हैं तो फिर उसे कलर करके जूट के सहारे कुछ इस तरह बांध कर बालकनी में लटका दें। इसमें आप कैंडल या फिर प्लांट लगाकर बालकनी को सजा सकते हैं।
बड़े मटके पर मिरर वर्क कर बनाएं वाश
लिविंग रूम में रखने के लिए आप बड़े मटके को कलर करके और मिरर वर्क के साथ वाश का रूप दे सकते हैं। महंगे प्लांटर की जगह यह आपके घर को एक ट्रेडिशनल लुक देगा।
और पढ़ें: Rocking Chair Designs: घर को लग्जरी टच+पीठ को आराम, चुनें 7 रॉकिंग चेयर डिजाइंस