- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Old Cycle Reuse: बच्चों की पुरानी साइकिल से बनाएं गार्डन डेकोरेशन से लेकर टेबल स्टैंड तक
Old Cycle Reuse: बच्चों की पुरानी साइकिल से बनाएं गार्डन डेकोरेशन से लेकर टेबल स्टैंड तक
Kids Old Cycle DIY: बच्चों की पुरानी साइकिल धूल खा रही है, तो आप इसे क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बेकार की चीज नहीं बल्कि बहुत काम की है और इससे सुंदर डेकोरेशन आइटम बनाया जा सकता है...

पुरानी साइकिल का यूज कैसे करें
पुरानी साइकिल का इस्तेमाल आप गार्डन डेकोरेशन के लिए कर सकते हैं। साइकिल को अच्छी तरह से साफ कर लें। उस पर अपनी पसंद का पीला, नीला, सफेद कलर पेंट करें। सामने वाले टोकरी में फूलों वाला गमला रखें। पीछे की सीट पर मिनी प्लांटर्स रखें। इसी तरह से हर हिस्से में छोटे-छोटे प्लांट्स लगाकर इसे गार्डन, बालकनी या घर के बाहर सजावट के लिए रखें।
फोटो प्रॉप स्टैंड बनाएं
पुरानी साइकिल से आप फोटो बूथ सेटअप भी तैयार कर सकते हैं। साइकिल को फूल, रिबन और लाइट से सजाएं और इसे फोटो प्रॉप के रूप में इस्तेमाल करें। अगर आप बर्थडे पर इसे यूज कर रहे हैं, तो हैप्पी बर्थडे या वेलकम जैसा बोर्ड लगा सकते हैं। बर्थडे, शादी या छोटे इवेंट में फोटो क्लिक करने के लिए ये बेस्ट ऑप्शन रहेगा।
टेबल या स्टैंड के रूप में करें इस्तेमाल
साइकिल का आधा हिस्सा काट कर दीवार के साथ फिक्स करें। ऊपर लकड़ी का बोर्ड लगाकर टेबल जैसा लुक दें। यह मिनी टेबल या स्टैंड किताबें, शोपीस या प्लांट रखने के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है।
हैंगिंग प्लांटर के रूप में करें यूज
साइकिल के पहिए वाला हिस्सा निकालकर आप इसमें तीन रस्सी बांधकर इसका एक स्टैंड तैयार करें। इसमें अपने हैंगिंग प्लांट्स लगाएं और इसे बालकनी की छत पर टांगे। लटकते हुए पौधे इसमें बहुत खूबसूरत लगेंगे।
वॉल डेकोर के रूप में करें इस्तेमाल
पुरानी साइकिल का इस्तेमाल आप वॉल डेकोर के रूप में भी कर सकते हैं। साइकिल के हैंडल या साइकिल की रिम का हिस्सा काट लें। उसमें हुक लगाकर दीवार पर फिक्स करें। इसे पेंट करें, फिर इसका इस्तेमाल वॉल डेकोरेशन या फिर की होल्डर के रूप में करें।