MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Old Glass Jar Decor DIY: किचन लुक करें अपग्रेड, ग्लास जार को सजाने के 6 यूनिक डीआईवाई आइडिया

Old Glass Jar Decor DIY: किचन लुक करें अपग्रेड, ग्लास जार को सजाने के 6 यूनिक डीआईवाई आइडिया

DIY Old Glass Jar Decor Idea: किचन में मसाले के ग्लास जार पर वक्त के साथ दाग-धब्बे लग जाते हैं। हम या तो इसे कबाड़ी में बेच देते हैं या फेंक देते हैं। लेकिन आप इन जार को खुद सजाकर नया लुक दे सकती हैं। आइए बताते हैं कैसे।

2 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : May 07 2026, 04:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Chatgpt AI

अगर आपकी किचन थोड़ी बोरिंग लगने लगी है, तो पुराने ग्लास जार को फेंकने की बजाय उन्हें क्रिएटिव तरीके से सजाइए। क्रोशिया कवर, पेंट, स्टिकर, जूट और लेस जैसी छोटी-छोटी चीजों की मदद से साधारण ग्लास जार भी बेहद खूबसूरत और महंगे डेकोर पीस जैसे दिख सकते हैं। इन DIY आइडिया से न सिर्फ किचन ऑर्गेनाइज्ड लगेगी, बल्कि पूरा स्पेस भी एस्थेटिक और ट्रेंडी दिखाई देगा।

27
Image Credit : pinterest

एक्रेलिक पेंट से बनाएं कलरफुल जार

सिंपल ग्लास जार को रंग-बिरंगे एक्रेलिक पेंट से पेंट करें। फ्लोरल डिजाइन, पोल्का डॉट्स या मिनिमल आर्ट बनाकर आप इन्हें मॉडर्न लुक दे सकती हैं। पेस्टल शेड्स किचन को ज्यादा फ्रेश और एलीगेंट दिखाते हैं।

37
Image Credit : pinterest

क्रोशिया कवर से दें विंटेज लुक

अगर आपको हैंडमेड और क्लासी डेकोर पसंद है, तो ग्लास जार पर क्रोशिया कवर ट्राई करें। सफेद या पेस्टल रंग के क्रोशिया कवर जार को सॉफ्ट और विंटेज टच देते हैं। इसमें आप चायपत्ती, कॉफी या शुगर स्टोर कर सकती हैं।

47
Image Credit : pinterest

स्टिकर और लेबल से करें पर्सनलाइज

जार पर सुंदर स्टिकर और नेम लेबल लगाकर उन्हें स्टाइलिश बनाएं। इससे किचन ऑर्गेनाइज भी रहेगी और हर चीज आसानी से मिल जाएगी। आप मसालों के नाम वाले लेबल भी लगा सकती हैं। आप स्टिकर और पेंट दोनों का इस्तेमाल इस तरह से जार सजाने में कर सकती हैं।

और पढ़ें: Flared Midi Dress: कॉरपोरेट वर्ल्ड में वर्किंग मां को दें फ्लेयर्ड मिडी ड्रेस, मदर्स डे पर लगेंगी सबसे खास

57
Image Credit : pinterest

जूट रैप से पाएं देसी और रस्टिक वाइब

जार के बीच में जूट की रस्सी या जूट फैब्रिक लपेटें और उस पर छोटा सा बो या फूल लगाएं। यह आइडिया किचन को देसी और रस्टिक चार्म देता है। खासकर वुडन शेल्फ पर ऐसे जार बेहद सुंदर लगते हैं।

67
Image Credit : pinterest

पेंट, स्टिकर और जूट के कॉम्बिनेशन से सजाए जार

आप अपने किचन में पड़े पुराने बड़े ग्लास जार को कुछ इस तरह से सजा सकती हैं। पेंट और स्टिकर के कॉम्बिनेशन के साथ जार को सजाएं. फिर ढक्कर के ऊपरी हिस्से को जूट से ढके। आप बो भी बनाकर सजा सकती हैं।

77
Image Credit : pinterest

क्रोशिया से बनाएं फ्लावर ग्लास डेकोरेशन

आप क्रोशिया से कुछ इस तरह से अपने बड़े ग्लास जार को सजा सकती हैं। ढक्कर का कवर अपने पसंद के मुताबिक रंग से बनाएं। फिर फ्लावर बनाकर इसे ग्लू की मदद से चिपकाएं। शेल्फ पर इस तरह के डेकोर किए गए ग्लास जार रखने से पूरे किचन का लुक बदल जाता है।

इसे भी पढ़ें: स्टाइलिश 6 हेयर एक्सेसरीज, 1st वत्र सावित्री व्रत में लगाकर फ्लॉन्ट करें ब्यूटी

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mother's Day Decoration Idea: मॉम को कराएं स्पेशल फील, मदर्स डे पर करें सस्ता लेकिन सुंदर डेकोरेशन
Recommended image2
Ruffle Curtain Designs: सिंपल घर को दें ड्रीमी और कोजी वाइब, 7 रफल कर्टेन डिजाइन करेंगे कमाल
Recommended image3
Anti Aging Hairstyles: मदर्स डे पर मां की उम्र दिखेगी 10 साल छोटी, चुनें 6 हेयरस्टाइल
Recommended image4
Flared Midi Dress: कॉरपोरेट वर्ल्ड में वर्किंग मां को दें फ्लेयर्ड मिडी ड्रेस, मदर्स डे पर लगेंगी सबसे खास
Recommended image5
Rubber Band DIY: छोटी-छोटी रबर बैंड से बनाएं 5 क्रिएटिव चीजें, जो बच्चों के आएंगी बहुत काम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved