Garba Night Outfit Ideas: पुरानी जींस को फेंकने के बजाय बनाएं खूबसूरत फ्यूजन गरारा। बांधनी फैब्रिक, मिरर वर्क और लेस से तैयार करें ट्रेंडी गरबा नाइट आउटफिट।
शारदीय नवरात्रि इस साल 11 अक्तूबर से शुरू हो रही है। इस दौरान जगह-जगह पर डांडिया और गरबा नाइट्स का आयोजन होता है। अगर आप भी हर साल की तरह इस बार इवेंट में जाने का सोच रही हैं लेकिन नए आउटफिट में पैसे बर्बाद नहीं करना चाहती हैं तो पुरानी जींस को थोड़ा क्रिएटिव बनाकर खूबसूरत फ्यूजन गरारा तैयार किया जा सकता है। मार्केट में यह जींस गरारा 2500-3500 रु. से कम का तो नहीं मिलने वाला, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकती हैं। इस DIY में पुरानी डेनिम को बांधनी फैब्रिक, मिरर वर्क, कौड़ियों और रंगीन लेस से जोड़ा गया है, जो मॉडर्न-ट्रेडिशनल लगता है।
गरारा जींस बनाने के लिए सामान
- पुरानी डार्क नीली जींस
- गुलाबी रंग का बांधनी फैब्रिक
- रंग-बिंरगी मिरर
- कौड़ी वाली लेस
- सफेद लेस
- छोटे डायमंड शेप मिरर
- फैब्रिक ग्लू
- सुई धागा या सिलाई मशीन
- कैंची
- चिमटी
- मापने के लिए टेप
- चॉक या फैब्रिक मार्कर

पुरानी जींस से गरारा बनाने के तरीका
1) सबसे पहले ऐसी जींस चुनें, जिनकी कमर और ऊपरी फिटिंग आपको सही होती हो। जींस वियर देखें कि आपको गरार किस ऊंचाई से शुरू करना है। चॉक से मार्किंग करने के बाद घुटनों के आसपास जींस को सावधानी से काटना शुरू करें।
2) अब गुलाबी रंग के बांधनी फैब्रिक को जरूरत के हिसाब से लंबाई में कांटे। इस दौरान ध्यान रहे कि कपड़ा जींस के कटे हुए हिस्से से चौड़ा होना चाहिए, तभी नीचे की ओर अच्छा घेर बनाया जा सकेगा।
3) घेर देने के लिए फैब्रिक को बराबर दूरी पर मोड़कर छोटी-छोटी चुन्नटें बनाएं। यहीं चुनटें गरारे को फ्लेयर्ड लुक देंगी। सभी प्लेट्स की चौड़ाई लगभ एक जैसी रखने की कोशिश करें।
4) अब तैयार किए गए बांधनी फैब्रिक को जींस के कटे हुए हिस्से में मशीन की मदद से सिलें। इस दौरान कपड़े को पिन से फिक्स कर लें, ताकि स्टिचिंग के दौरान चुनटें अपनी जगह से न खिसकें।
5) जींस और बांधनी फैब्रिक के ज्वाइंट को खूबसूरत बनाने के लिए वहां मिरर, कौड़ियों वाली रंगीन लेस लगाएं। यह बॉर्डर पूरे आउटफिट को फेस्टिव फिनिश देगा।
6) जींस की जेबें खाली छोड़ने की बजाय उसमें सफेद लेस लगाएं। इसके ऊपर छोटी-छोटी कौड़ियां लगाकर इन्हें भी आउटफिट के बाकी डिजाइन से मैच कर सकते हैं।
7) अब जींस के डेनिम वाले हिस्से पर छोटे स्टार और डायमंड शेप के मिरर लगाएं। इन्हें लगाने के लिए फैब्रिक ग्लू और चिमटी का यूज करें। मिरर को ज्यादा आसपास लगाने की बजाय थोड़ी दूरी पर लगाएं ताकि डिजाइन भरा हुआ न लगे।
8) सारा काम हो जाने के बाद आउटफिट को कुछ घंटों के लिए समतल जगह पर रखकर सूखने दें। ग्लू अच्छी तरह सूखने के बाद ही इसे वियर करें।
गरारा जींस बनाते समय न करें ये गलतियां
- बहुत पतली जींस न चुनें, कम वजन होने पर यह मेहनत खराब कर देगी
- फैब्रिक काटने से पहले लंबाई और घेर की सही माप लें
- चुन्नटें ज्यादा बड़ी और छोटी न रखें, वरना गरारे का फ्लेयर असमान दिखेगा
- मिरर-कौड़ियां लगाने के लिए ज्यादा ग्लू न लगाएं
- लेस और फैब्रिक सिलने के लिए सुई-धागा का यूज करें
गरारा जींस को स्टाइल कैसे करें ?
- गुलाबी और ब्लू गरार जींस के साथ ब्लैक, पिंक, पर्पल या मिरर वर्क टॉप कमाल लगेंगे
- Garba Night Dresses ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पर कमाल लगती हैं
- मॉडर्न ट्विस्ट के लिए गरारे के साथ ट्रेडिशनल कमर बेल्ट पहनें
- गरबा नाइट में हील्स की बजाय मोजड़ी, या फ्लैट फुटवियर पहनें
- बालों में ब्रेड, हाफ अप हेयरडो या सॉफ्ट कर्ल बनाएं
- यह फ्यूजन गरारा है, ऐसे में भारी दुपट्टे की बजाय लाइटवेट ऑर्गेंजा दुपट्टा कैरी करें


