Old Jutti Craft Ideas: पुरानी जूती या मोजरी को फेंकने की बजाय जींस के टुकड़े, मोती और ग्लू की मदद से बनाएं डेनिम फुटवियर। जानें आसान मेकओवर का पूरा आसान तरीका।
एक वक्त था, जब महिलाएं फेस्टिव सीजन से वेडिंग पार्टी तक जूती और मोजरी पहनना पसंद करती थीं। अब समय के साथ न्यूट्रल कलर फुटवियर की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में वॉर्डरोब में रखी मोजरी धूल का रही है तो क्यों न थोड़ा सा दिमाग लगाकर इसे ब्रांड न्यू स्टाइलिश और ट्रेंडी डेनिम जूती में बदला जाए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पुरानी जूती पर कैसे आप जींस की मदद से शानदार मेकओवर दे सकती हैं।
जूती मेकओवर का सामान
- पुरानी जूती या मोजरी
- डेनिम जींस का टुकड़ा
- सफेद शाइनी मोती
- फैब्रिक ग्लू
- लाइटर
पुरानी जूती को एस्थेटिक कैसे बनाएं ?
1- अगर आपकी जूती सिंपल है तो तब तो ठीक है। अगर एंब्रॉयडरी वर्क पर है तो जूती के ऊपर लगे हुए धागे-सितारे और कपड़े को कैंच की मदद से काट कर पर पूरी तरह से हटा दें। इससे जूती का बेस एकदम साफ और नया लगेगा।
2- इसके बाद पुरानी डेनिम जींस का एक छोटा सा टुकड़ा लें और उसे जूती के साइज में काटकर, चारों ओर अच्छी तरह से कवर करें। चिपकाने के लिए मजबूत एडहेसिव का इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ें- सिंपल कुर्ती को बनाएं ग्लैमरस, रक्षाबंधन पर सिलवाएं 7 स्टाइलिश बैक डिजाइन
3- किनारों को आसानी से अंदर से तरफ मोड़ने के लिए कपड़े के बॉर्डर पर छोटे-छोटे कट्स लगा दें। अब कपड़े को जूती को अंदर की ओर चिपका दें और इसी तरह अंदर की इनसोल भी डेनिम काटकर चिपकाएं।
ये भी पढ़ें- मनी प्लांट की बेल से ऐसे तैयार करें नया पौधा, बिना कटिंग अलग किए उगेंगी जड़ें
4- डेनिम कपड़े का छोटा ओवल टुकड़ा काटें। इसके किनारों को लाइटर की आंच से हल्का सा सेक लें और ताकि धागे न निकले। अब इसे बीच से मोड़कर सुंदर बो का शेप जें। बो के किनारों पर शाइनी मोती-स्टोन चिपका दें ताकि वह निखरकर दिखें। इस बो को जूती के फ्रंट पर ग्लू से चिपका दें। इसे एलिगेंट के बनाने के लिए हाफ कट पर्ल लगाएं।
पुरानी बेकार जूती एक बेहद स्टाइलिश, ट्रेंडी और एलिगेंट डेनिम पर्ल जूती में बदल चुकी है। इसे आप जींस-कुर्ती या कैजुअल आउटफिट पर फ्लॉन्ट कर सकती हैं।
सोर्स- इंस्टाग्राम
