Old Lehenga DIY Hacks For Eid Sharara And Gharara: अगर आप ईद पर कम बजट में नया लुक चाहती हैं, तो पुराने लहंगे को थोड़ा कस्टमाइज करके शरारा या गरारा में बदल सकती हैं। सिर्फ 100 रुपए के छोटे हैक आपके पुराने आउटफिट को भी फेस्टिव और स्टाइलिश बना सकते हैं।

ईद पर नया आउटफिट पहनने का मन तो हर किसी का करता है, लेकिन हर बार नया शरारा या गरारा खरीदना जरूरी नहीं होता। अगर आपके पास पुराना लहंगा रखा है, तो थोड़ी क्रिएटिविटी और कुछ आसान हैक्स से आप उसे स्टाइलिश शरारा-गरारा सेट में बदल सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि 100 रुपये के अंदर भी नया ईद लुक तैयार किया जा सकता है। अगर आपका पुराना लहंगा तौलिए में रखा-रखा खराब हो रहा है, तो ये 5 आसान हैक्स आपके काम आ सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घेर वाले लहंगे से बनाएं फ्लेयर्ड शरारा

अगर आपके पुराने लहंगे में अच्छा घेर (फ्लेयर) है, तो उसे आसानी से शरारा पैंट में बदला जा सकता है। बस नीचे के हिस्से को दो हिस्से में कट करवाकर अंदर लाइनिंग जोड़ें। पुराने कपड़े का ही इस्तेमाल करें और सिर्फ सिलाई पर खर्च आएगा। इसे शॉर्ट कुर्ती और भारी दुपट्टे के साथ पेयर करें, ईद लुक रेडी हो सकता है।

और पढ़ें - ईद पर ट्राय करें 7 दुपट्टा डिजाइन, पुराना सूट को दें नया स्टाइल

पैनल लहंगे से बनाएं गरारा

अगर आपके लहंगे में अलग-अलग पैनल हैं, तो यह गरारा स्टाइल के लिए परफेक्ट हो सकता है। घुटने के एरिया पर एक्स्ट्रा फैब्रिक जोड़कर नीचे का हिस्सा ज्यादा फ्लेयर वाला बनवाएं। टेलर से सिंपल गोटा लेस लगवाकर इसे फेस्टिव टच दिया जा सकता है।

पुराने दुपट्टे से मैचिंग टच दें

अगर लहंगे का कपड़ा कम पड़ रहा है, तो पुराने दुपट्टे का फैब्रिक इस्तेमाल करें। बॉर्डर या लेस पूरा आउटफिट कोऑर्डिनेटेड लग सकता है। सिर्फ 50–100 रुपये में लेस लगवाकर आउटफिट को बिल्कुल नया लुक दिया जा सकता है। और गोटा पट्टी से मेकओवर करें। इससे पूरा लुक कॉर्निडिनेट लग सकता है। सिर्फ 50–100 रुपए में लेस लगवाकर आउटफिट को बिल्कुल नया लुक दिया जा सकता है।

और पढ़ें - Stool Design Furniture: स्टूल कम टेबल फर्नीचर, सिंगल रूम के लिए 6 मिनी टेबल

लेस और गोटा पट्टी से करें मेकओवर

अगर आपका लहंगा प्लेन लग रहा है, तो गोटा पट्टी, मिरर लेस या पर्ल लेस ऐड करें। मार्केट में 30–80 रुपये में सुंदर लेस मिल जाती है, जिससे पुराने आउटफिट फेस्टिव और महंगे लुक दे सकते हैं।

पुरानी चोली को बनाएं शॉर्ट कुर्ती

अगर ब्लाउज अभी सही हालत में है, तो उसे थोड़ा ऑल्टर करवाकर शॉर्ट कुर्ती स्टाइल टॉप बनवा लें। इससे पूरा लुक शरारा-गरारा जैसा लग सकता है। लंबे झुमके और जूती जोड़कर ईद आउटफिट पूरा किया जा सकता है।