Space Saving Furniture Single Stool Cum Table: अगर आप सिंगल रूम के लिए स्पेस सेविंग फर्नीचर ढूंढ रही हैं, तो ये स्टूल कम टेबल डिजाइन कम जगह में ज्यादा काम और स्टाइलिश लुक दोनों दे सकती हैं।
अगर आपके घर में जगह कम है लेकिन स्टाइल और सुविधा दोनों चाहिए, तो स्टूल कम टेबल फर्नीचर शानदार ऑप्शन हो सकता है। खासकर सिंगल रूम, स्टूडियो अपार्टमेंट, PG या छोटे बेडरूम में ऐसे मल्टीपर्पज फर्नीचर काफी काम आते हैं। आजकल मार्केट में कई मिनी टेबल डिजाइन मिल जाते हैं, जो कभी स्टूल, कभी साइड टेबल और कभी स्टोरेज यूनिट की तरह इस्तेमाल किए जा सकते हैं। अगर आप छोटे स्पेस को स्मार्ट तरीके से सजाना चाहती हैं, तो ये 6 मिनी टेबल डिजाइन आपके काम आ सकती हैं।

नेस्टिंग स्टूल टेबल डिजाइन
अगर आपके कमरे में जगह बहुत कम है, तो नेस्टिंग स्टूल टेबल बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसमें एक बड़ी टेबल के अंदर छोटी टेबल फिट हो जाती है। जरूरत पड़ने पर बाहर निकालें और काम खत्म होने पर वापस अंदर रख दें। यह सिंगल रूम के लिए स्पेस सेविंग ऑप्शन मानी जाती है।
और पढ़ें - एक्सटेंशन बिना पाएं लंबे बाल, शॉर्ट हेयर में बनाएं 7 परांदी हेयरस्टाइल

स्टोरेज वाला स्टूल टेबल
अगर आपका कमरा छोटा है और सामान ज्यादा रहता है, तो स्टोरेज स्टूल टेबल शानदार हो सकती है। इसके अंदर किताबें, चार्जर या छोटे सामान रखे जा सकते हैं। ऊपर से यह कॉफी टेबल या बैठने के लिए स्टूल दोनों की तरह काम आ सकती है।

फोल्डेबल मिनी टेबल
अगर आप टेम्प्रेररी सेटअप चाहती हैं, तो फोल्डेबल मिनी टेबल अच्छा ऑप्शन हो सकता है। काम खत्म होने के बाद इसे फोल्ड करके दीवार के पास रखा जा सकता है। लेपटॉप वर्क, स्नैक्स या टी-टाइम के लिए यह काफी यूजफुल मानी जाती है।
राउंड वुडन स्टूल टेबल
अगर आप कमरे को कोजी और मॉडर्न लुक देना चाहती हैं, तो राउंड वुडन स्टूल टेबल ट्राय करें। इसका मिनिमलिस्ट डिजाइन छोटे कमरे में भी भारी नहीं लगता और डेकोर को प्रीमियम टच दे सकता है।
और पढ़ें - Crockery Cheap Market: सस्ते क्रॉकरी मार्केट, 1K में घर भर जाएगी किचन रैक

C-Shape साइड स्टूल टेबल
आजकल C-shape mini table काफी ट्रेंड में है। इसे बेड या सोफे के पास आसानी से स्लाइड किया जा सकता है। इस पर लेपटॉप, कॉफी मग या बुक्स रखी जा सकती हैं। छोटे कमरे में यह बेहद प्रैक्टिकल ऑप्शन साबित हो सकती है।

बोहो या केन स्टूल टेबल
अगर आप ट्रेंडी इंटीरियर पसंद करती हैं, तो बोहो केन स्टूल टेबल कमरे को एस्थेटिक लुक दे सकती है। हल्की और पोर्टेबल होने की वजह से इसे आसानी से कहीं भी रखा जा सकता है।
