Old Tight Blouse New Fitting Ideas Simple Hacks: अगर आपका पसंदीदा ब्लाउज टाइट हो गया है, तो उसे अलमारी में रखने की बजाय थोड़ा सा बदलाव करके फिर से पहनने लायक बनाया जा सकता है। ये आसान रीयूज आइडियाज न सिर्फ पैसे बचाएंगे, बल्कि आपके पुराने ब्लाउज को नया और स्टाइलिश लुक भी देंगे।

अक्सर ऐसा होता है कि पसंदीदा ब्लाउज कुछ समय बाद टाइट हो जाता है। वजन बढ़ने, फैब्रिक सिकुड़ने या पुराने फिट की वजह से कई महिलाएं अपने अच्छे ब्लाउज पहनना छोड़ देती हैं। लेकिन हर बार नया ब्लाउज सिलवाना जरूरी नहीं होता। थोड़ी सी स्मार्ट अल्टरेशन और क्रिएटिविटी से पुराने टाइट ब्लाउज को दोबारा स्टाइलिश और आरामदायक बनाया जा सकता है। खास बात यह है कि ये तरीके सिर्फ फिटिंग ठीक नहीं करते, बल्कि ब्लाउज का लुक भी पहले से ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं। अगर आपका फेवरेट ब्लाउज टाइट हो गया है, तो ये 6 आसान ब्लाउज रीयूज आइडियाज आपके काम आ सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साइड में एक्स्ट्रा फैब्रिक जोड़ें

अगर ब्लाउज कमर या बस्ट एरिया से टाइट हो रहा है, तो दोनों साइड में मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट फैब्रिक जोड़कर उसे लूज किया जा सकता है। आजकल कॉन्ट्रास्ट पैनल ब्लाउज काफी ट्रेंड में भी हैं। इससे ब्लाउज का लुक नया और डिजाइनर जैसा लगने लगता है।

और पढ़ें - Multi Planter Designs: कम जगह में रखें ज्यादा प्लांट, ट्राय करें 7 मल्टी प्लांटर स्टैंड

बैक डिजाइन बदलकर दें नया लुक

पुराने टाइट ब्लाउज का बैक हिस्सा थोड़ा ओपन करके उसमें डोरी डिजाइन या नेट फैब्रिक लगाया जा सकता है। इससे ब्लाउज ज्यादा कम्फर्टेबल हो जाता है और स्टाइलिश लुक भी देता है। खासकर पार्टी वियर या शादी वाले ब्लाउज में यह आइडिया बहुत अच्छा लगता है।

हुक की जगह एक्स्ट्रा लूप लगाएं

अगर ब्लाउज हल्का टाइट हो रहा है, तो तुरंत नया सिलवाने की बजाय हुक एक्सटेंशन ट्राय कर सकती हैं। इसमें एक्स्ट्रा लूप या कपड़े की छोटी पट्टी जोड़कर कुछ इंच जगह बढ़ाई जा सकती है। यह आसान और कम खर्च वाला तरीका है।

स्लीव्स को करें स्टाइलिश

कई बार ब्लाउज आर्म एरिया से टाइट होता है। ऐसे में स्लीव्स हटाकर स्लीवलेस, पफ स्लीव या नेट स्लीव डिजाइन जोड़ी जा सकती है। इससे फिटिंग भी बेहतर होती है और पुराना ब्लाउज ट्रेंडी भी लगने लगता है।

और पढ़ें - नेल पेंट लगाने से काली नहीं पड़ेगी जूलरी, 6 मनी सेविंग जूलरी हैक

पेपलम स्टाइल में करें कन्वर्ट

अगर ब्लाउज बहुत ज्यादा टाइट हो गया है, तो उसे पेपलम ब्लाउज स्टाइल में बदला जा सकता है। नीचे एक्स्ट्रा फैब्रिक जोड़कर नया डिजाइन तैयार हो सकता है। यह स्टाइल साड़ी के साथ बेहद फैशनेबल दिखती है और पेट के हिस्से को भी अच्छी तरह कवर करती है।

जैकेट ब्लाउज में बदलें

पुराने ब्लाउज को फ्रंट ओपन ब्लाउज जैकेट की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे पूरी तरह फिट करने की बजाय ओपन स्टाइल में पहनें और अंदर प्लेन ब्लाउज या क्रॉप टॉप कैरी करें। इससे आपका पुराना ब्लाउज बिल्कुल नया आउटफिट जैसा लग सकता है।