DIY Eco Friendly Rakhi: रक्षाबंधन पर भाई के लिए घर पर बनाएं खूबसूरत फूलों वाली ईको फ्रेंडली राखी। जानें फूलों, पत्तियों और धागे की मदद से सिर्फ 20 मिनट में राखी बनाने का आसान तरीका।

इस बार रक्षाबंधन में आप मार्केट से सिंथेटिक धागों से बनी राखी के बजाय इको फ्रेंडली राखी घर पर ही बनाएं। फूलों वाली राखी दिखने में बहुत सुंदर लगती है और आसानी से तैयार भी हो जा जाती है। ईको फ्रेंडली राखी (Eco Friendly Rakhi) को बनाने में खास बात यह होती है कि आप इसमें पसंदीदा फूल चुन सकती हैं। ऐसी राखी बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और प्लास्टिक और सिंथेटिक सजावट की जरूरत भी नहीं पड़ती। तो आइए जानते हैं कि इस बार फूलों वाली राखी घर पर कैसे बनाई जा सकती है।

राखी के लिए इकट्ठा करें सामान

फूलों वाली राखी बनाने के लिए आपको कुछ सामान की जरूरत पड़ेगी।

  • ताजा मीडियम साइज के फूल
  • फूलों की पंखुड़ियां
  • हरे पत्ते
  • लाल या पीली मौली
  • जूट की रस्सी
  • सुई धागा

सभी सामग्री को इकट्ठा करें। ध्यान रखें कि ऐसा फूल लें, जो ज्यादा देर तक ताजा रहे और जिसकी पंखुड़ियां जल्दी टूटे नहीं।

और पढ़ें: Raksha Bandhan Drawing For Kids: बच्चों के लिए 5 आसान राखी ड्राइंग, स्कूल प्रोजेक्ट में आएंगी काम

20 मिनट में ऐसे राखी करें तैयार

View post on Instagram

  • सबसे पहले आप एक सुई को आलू में लगा लें और अब इसमें अपनी पसंद की हरी पत्तियां एक के बाद एक डालें।
  • अब इसके ऊपर अपने पसंद का फूल लगा लें। इसे आप आसानी से धागे की मदद से बंद भी सकते हैं यह आपके राखी का ऊपरी भाग है जो देखने में काफी खूबसूरत लगता है।
  • अब आप जूट के छोटे से गोल टुकड़े को राखी के नीचे लगाएं। ऐसा करने से राखी को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
  • आप तने या फिर पतली पत्ती की एक स्ट्रिप बना सकते हैं, जिसमें आप फूल वाला भाग अटैच करें। अगर आप राखी को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो इसमें मोतियों का इस्तेमाल भी कर कर सकते हैं।
  • अगर आपको स्ट्रिप बनाने में दिक्कत हो रही है, तो मौली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

और पढ़ें: रक्षाबंधन पर बच्चों को बनानी है ड्राइंग? 4 आसान डिजाइन आएंगी खूब काम