Home Decor DIY Pillow Ideas: पुराने तकियों को फेंकने के बजाय घर के लिए दोबारा इस्तेमाल करें। यह घर सजाने का एक किफायती और क्रिएटिव तरीका है। इससे आप बहुत ही क्लासी ये 6 आइटम बना सकते हैं।

घर में पड़े पुराने पिलो अक्सर जगह घेरते हैं और लोग उन्हें सीधा फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि एक पुराना तकिया आपके घर को सजाने और कई तरह के कामों में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है? पुराना पिलो न सिर्फ मटेरियल का एक बढ़िया सोर्स होता है बल्कि इससे बने DIY आइटम घर के लिए किफायती और क्रिएटिव दोनों साबित होते हैं। आइए जानें, पुराने पिलो से आप कौन–कौन से छह उपयोगी और खूबसूरत होम आइटम बना सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्चों के खेलने के लिए सॉफ्ट फ्लोर कुशन (Soft Floor Cushion) 

अगर पिलो की फिलिंग अभी भी सॉफ्ट और फ्लफी है, तो इसे एक बड़े कपड़े के कवर में भरकर आप शानदार फ्लोर कुशन बना सकती हैं। यह बच्चों के खेलने, बैठने या पढ़ाई के लिए बेहद कंफर्टेबल होता है। आप चाहें तो कवर को ब्राइट प्रिंट्स या कार्टून फैब्रिक से बनाकर इसे और भी सुंदर बना सकती हैं। फ्लोर कुशन लिविंग रूम और किड्स रूम में एक्स्ट्रा सीटिंग का शानदार ऑप्शन है।

और पढ़ें - Foldable Stool For Travel: 10 फोल्डेबल स्टूल फर्नीचर, ट्रैवल में ले जाएं पोर्टेबल चेयर

पालतू के लिए कंफर्टेबल पेड बेड्स( Pet Bed)

पुराने पिलो की सॉफ्टनेस पेट्स के लिए परफेक्ट कंफर्ट जोन बनाती है। पिलो को थोड़ा शेप देकर एक सिंपल-सा चौड़ा कवर बनाएं और अंदर पेडिंग भर दें। आपका डॉग या कैट इसे तुरंत अपना फेवरेट आराम कोना बना लेगा। इसे वॉशेबल बनाना अच्छा होता है ताकि साफ-सफाई में परेशानी न आए।

चेयर सीट पैड (Chair Seat Pad) 

जिन कुर्सियों पर बैठना थोड़ा हार्ड लगता है, वहां पुराने पिलो की फिलिंग का भरपूर उपयोग किया जा सकता है। एक मोटा, क्विल्टेड स्टाइल कवर बनाकर उसमें पिलो की फिलिंग भरें और चारों कोनों में टाई-नॉट लगा दें ताकि यह कुर्सी से स्लिप न हो। इससे आपकी डाइनिंग चेयर, स्टडी चेयर और बालकनी सिटिंग कंफर्टेबल बन जाती है।

बेड के लिए प्रीमियम हैडबोर्ड पेडिंग (DIY Headboard Padding)

अगर आप अपने बेड के हेडबोर्ड को सॉफ्ट और कुशन लुक देना चाहती हैं, तो पुराने पिलो की फिलिंग इसका आसान समाधान है। लकड़ी के हेडबोर्ड पर एक लेयर फोम लगाकर ऊपर पिलो की बाहर निकाली गई फिलिंग भरें और एक सुंदर फैब्रिक से इसे कवर कर दें। इससे आपका सिर सहारा लेकर बैठने में आराम मिलेगा और बेडरूम का लुक लक्ज़री हो जाएगा।

और पढ़ें - फ्लॉवर पॉट के 5 DIY Ideas, आर्टिफिशियल प्लांट से सजाएं बेडरूम

सोफा के लिए डेकोरेटिव थ्रो पिलो (Decorative Throw Pillows)

पुराने पिलो का कवर हटाकर उसकी फिलिंग को छोटे–छोटे थ्रो-कुशन में इस्तेमाल किया जा सकता है। किसी भी पुरानी साड़ी, दुपट्टा या कर्टेन फैब्रिक से सुंदर कुशन बनाए जा सकते हैं। यह आपके सोफे, बेड और एस्थेटिक चेयर पर तुरंत रंग और स्टाइल जोड़ देता है। खास बात इस तरह बनाए गए कुशन आपकी होम डेकोर पर्सनैलिटी को यूनिक बनाते हैं।

सर्दियों के लिए ड्राफ्ट स्टॉपर (Draft Stopper Door Snake)

सर्दियों में दरवाजों के नीचे से हवा आती है, जिससे कमरे जल्दी ठंडे हो जाते हैं। पुराने पिलो की फिलिंग से एक लंबा ट्यूब-स्टाइल ड्राफ्ट स्टॉपर बनाया जा सकता है। इसके लिए लंबा कवर सिलें और उसमें पिलो की फिलिंग को टाइट भर दें। इसे दरवाजे के नीचे रखते ही हवा रुक जाती है और कमरे में गर्माहट बनी रहती है। यह सर्दियों का सबसे किफायती और कारगर DIY है।